चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की कालापाथर पंचायत के उदाल गांव निवासी वृद्धा शांति देवी खेतुआ (62) की गुरुवार को मौत हो गई. सूचना पाकर विधायक समीर मोहंती गांव पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिलकर दुःख व्यक्त किया और आर्थिक सहयोग किया. विधायक ने वन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए तत्काल 25 हजार रुपए दी. (नीचे भी पढ़े)
विधायक ने परिवार को आश्वस्त किया कि विभागीय प्रक्रिया पुरी कर जल्द उपलब्ध करवाने की बात कहीं. विदित हो कि विगत दिनों शांति देवी खेतुआ हाथी के हमले से गंभीर रूप से घायल हो गई थी. उसका उपचार कटक मेन अस्पताल में इलाज कर 10 दिन पूर्व ही अपने घर लौटी थी. गुरूवार को घर में उनकी मौत हो गई. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, सकीला मुर्मू,चंदन चौधरी,तरूण चौधरी,राम मुर्मू समेत अन्य उपस्थित थे.



