जमशेदपुर : संस्कार भारती की जमशेदपुर इकाई ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य गुरुपूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया. तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में आयोजित उक्त समारोह में गुरु के रूप में साहित्य में छन्द विधा की गुरु प्रतिभा प्रसाद को ‘पद्मश्री बाबा योगेंद्र नाथ स्मृति सम्मान’ से सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इससे पूर्व कोषाध्यक्ष नीलांबर चौधरी के ध्येय गीत एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई. संस्था की अध्यक्ष डॉ रागिनी भूषण ने सभी का स्वागत करते हुए अपने विचार रखे एवं सभी कार्यकर्ताओं का आभार पूर्वक स्वागत किया. कार्यक्रम की सम्मानित गुरु-अतिथि प्रतिभा प्रसाद ने भी गुरु की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए अपने अनुभव साझा किये. जबकि आज के कार्यक्रम की सारस्वत अतिथि द्वय डॉ पूनम सहाय एवं डॉ लक्ष्मी झा ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गुरु की महिमा का बखान किया. (नीचे भी पढ़ें)
राजेन्द्र राज के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में लक्ष्मी रूबी ने चंदन-रोली की परंपरा निभाई. कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजिका डॉ अनिता निधि के साथ ही बिनोदजी. सरिता सिंह के अलावा प्रतिभा प्रसाद के शिष्यों, नीलम पेडीवाल, पूनम सिन्हा, रंजनी राजन, मनीषा सहाय सुमन और रीना सिन्हा सलोनी, अरुणा झा, उपासना सिन्हा, बिनोद कुमार, नीलांबर चौधरी, डॉ सरित किशोर, डॉ आशा गुप्ता आदि ने अहम भूमिका निभाई. नीता सागर एवं दीपिका बनर्जी ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि शोभा सिंह एवं मंजू कुमार ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में उल्लेखनीय योगदान किया. कार्यक्रम डॉ स्नेह लता सिन्हा, डॉ आशा गुप्ता, डॉ सरित किशोर, एसपी सिन्हा, पद्मा प्रसाद गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति से कार्यक्रम और गरिमामय बन गया.



