चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के मिस्त्रीपाड़ा स्थित शिक्षा विभाग द्वारा बनाएं गये पाठ्य पुस्तक स्टॉक रूम से विगत दिनों नाइड गार्ड द्वारा विद्यालयों में नामांकित कक्षा एक से 12 वीं तक के विद्यार्थियों के बीच वितरण के लिए आई किताब और कॉपी को रद्दी के भाव में स्क्रैप टाल में बेचने के लिए लाया गया था. ग्रामीणों के सक्रियता के कारण मामला का खुलासा हुआ था. (नीचे भी पढ़े)
इस संबंध में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के ब्यान पर थाना में कांड 42/2025 के तहत धारा 303(2),317( 5) /3 (5) के तहत नाइड गार्ड और स्क्रैप संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. पूर्व में पुलिस ने नाइड गार्ड को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, वहीं सोमवार को इस मामले में स्क्रैप संचालक मो निजाम उर्फ पुतन उर्फ लादेन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.











