जमशेदपुर : जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार अग्नि सुरक्षा उपायों को लेकर जागरूकता लाने और आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने हेतु अग्निशमन विभाग द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों में फायर सेफ्टी ऑडिट एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया.(नीचे भी पढ़े)

इस अभियान के तहत साकची स्थित होटल दी हैमरे, होटल साइ रिजेंसी, होटल के 79 तथा साकची के पूर्णिमा नेत्रालय में मॉक ड्रिल के माध्यम से आग लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, बचाव के उपाय, अग्निशमन यंत्रों का उपयोग तथा सुरक्षित निकासी की प्रक्रियाओं का अभ्यास कराया गया. (नीचे भी पढ़े)

अभियान के दौरान संबंधित संस्थानों के कर्मचारियों को आग से बचाव के प्राथमिक उपाय, अग्निशमन उपकरणों के उपयोग और आपातकालीन प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई. जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि ऐसे सभी सार्वजनिक व व्यावसायिक प्रतिष्ठान अग्नि सुरक्षा मानकों का अनुपालन करें और किसी भी संभावित आपदा की स्थिति में सजग एवं सक्षम रहें.



