रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : पोड़ाहाट वन प्रमंडल, चाईबासा की ओर से मंगलवार को चक्रधरपुर के इंदकाटा स्कूल मैदान में 76वां वन महोत्सव आयोजित किया गया. कार्यक्रम में चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव, डीसी चंदन कुमार, डीएफओ नीतीश कुमार, अन्य अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीण और स्कूली बच्चे शामिल हुए. सभी अतिथियों ने मौके पर स्कूल मैदान में पौधा रोपण कर वन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. (नीचे भी पढ़ें)

मौके पर ग्रामीणों में परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. स्कूली बच्चों ने भी आकर्षक नृत्य एवं गीत के माध्यम से जंगल की रक्षा करने का संदेश दिया. विधायक और डीसी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रामीणों से वनों एवं अपने क्षेत्र में मौजूद पेड़ों की रक्षा करने की अपील की.











