• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, November 15, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

All india marwari sammelan- अखिल भारतीय समिति व राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक रायपुर में संपन्न, सम्मेलन के आगामी सत्र के लिए पवन गोयनका राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित

July 23, 2025
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के अखिल भारतीय समिति की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार लोहिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई. उक्त बैठक सत्र 2023—25 की आखिरी बैठक थी. बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार लोहिया ने कहा कि बदलते समय के साथ-साथ सम्मेलन के गतिविधियों में भी निखार आ रहा है एवं प्रांतों में गतिविधियां तेज होती जा रही है. साथ ही साथ उनकी कार्यशैली में दक्षता भी बढ़ रही है. उन्होंने बताया कि कि इस सत्र में अभी तक 5000 नए सदस्य बने हैं. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वोत्तर, एवं उत्कल प्रदेश मारवाड़ी सम्मेलन की शाखाओं में उल्लेखनीय वृद्धि होने की ओर बढ़ रही है. साथ ही साथ पूर्वोत्तर में नए-नए पदक्षेप लिए जा रहे हैं जिससे सम्मेलन को एक नई दिशा एवं गति मिल रही है. सत्र 2023-25 की गतिविधियों के विषय में विस्तार से बताते हुए कहा की अनेको क्षेत्रों में इस सत्र में रिकॉर्ड काम किए गए हैं. अनेकों नए-नए पदक्षेप लिए गए हैं. उन्होंने बताया कि इस सत्र में राष्ट्रीय पदाधिकारियो द्वारा अभूतपूर्व ढंग से प्रांतो एवं शाखाओं का दौरा किया गया है जिसके फलस्वरूप एक व्यापक संपर्क स्थापित होने में सफलता मिली हैं. इसका सकारात्मक फल देखने को मिल रहा है. इसके लिए उन्होंने अपनी पूरी टीम एवं सभी प्रांतों के पदाधिकारी एवं सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया. उन्होंने सभी को धन्यवाद देते हुए आशा व्यक्त की कि आगे भी सम्मेलन इसी गति से बढ़ता जाएगा.(नीचे भी पढ़े)

इस बैठक में सम्मेलन के आगामी सत्र 2025—27 के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए नियुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप जीवराजका ने चुनाव प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी देते हुए अगले सत्र के लिए पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पवन कुमार गोयनका, दिल्ली को राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया. उन्होंने बताया कि सभी 18 प्रांतों से श्री गोयनका को मनोनीत किया गया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार लोहिया ने इसकी सफलता के लिए उन्हें हार्दिक बधाई दी एवं आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में सम्मेलन नई ऊंचाइयां प्राप्त करेगा. बैठक में उपस्थित सम्मेलन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सराफ, निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया, राष्ट्रीय महामंत्री कैलाशपति तोदी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रांतीय अध्यक्ष एवं सभी उपस्थित सदस्यों ने पवन गोयनका को हार्दिक बधाई दी एवं पुष्प गुच्छ के साथ उनका अभिनंदन किया. श्री गोयनका ने अपने वक्तव्य में सभी सदस्यों से आग्रह किया कि हम सम्मेलन में सबके साथ चलते हुए आगे बढ़ेंगे और उन्होंने यह आशा व्यक्त की कि हम सभी का साथ इस यज्ञ में हमें प्राप्त होगा. उन्होंने सभी से इस संदर्भ में सुझाव आमंत्रित किये. आगामी सत्र के लिए उन्होंने कुछ रूपरेखा प्रस्तुत की. उन्होंने समाज सुधार, संस्कार संस्कृति के विषय में विस्तृत विचार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं के मूल में है हमारे संस्कार संस्कृति के अवमूल्यन. इसका हमें पूरा ध्यान रखना होगा उन्होंने सभी सदस्यों एवं प्रांतीय पदाधिकारीगण के प्रति अपना आभार प्रकट किया. जिन्होंने उनके नेतृत्व में अपना विश्वास व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि मैं इस विश्वास पर खरा उतरने की हरचंद कोशिश करूंगा..(नीचे भी पढ़े)

इसके पहले राष्ट्रीय महामंत्री कैलाशपति तोदी ने महामंत्री की रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें उन्होंने सम्मेलन की गतिविधियों को विस्तार से सभी सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया. सभी सदस्यों ने इस सत्र में हुए काम कार्यों की सराहना की एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया. बैठक में देश के विभिन्न भागों से पदाधिकारी एवं सदस्य शिरकत की. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष अग्रवाल, राजकुमार केडिया, मधुसूदन सिकरिया एवं रंजीत जालान ने अपने-अपने प्रभारी प्रदेशों की रपट प्रस्तुत की एवं प्रांतों से आए अध्यक्ष ने अपने प्रांतो में हो रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी. बैठक में सम्मेलन का 28वां राष्ट्रीय अधिवेशन 6 और 7 सितंबर नई दिल्ली में आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में कार्य सूची के अनुसार व्यापक विचार विमर्श के उपरांत विभिन्न निर्णय लिए गए. राष्ट्रीय महामंत्री कैलाशपति तोदी ने बैठक का संचालन किया. अंत में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार केडिया ने धन्यवाद ज्ञापन किया..(नीचे भी पढ़े)

अखिल भारतीय समिति की बैठक के उपरांत आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार लोहिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री पवन जालान ने वर्ष 2024—25के वित्तीय जानकारियां प्रस्तुत की. ऑडिटर द्वारा जांच किए गए लेखा-जोखा सदस्यों के सामने प्रस्तुत किया, जिसे विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया. राष्ट्रीय कार्यालय का निर्माण भी जल्द पुरा कराया जाएगा, जिसकी प्रक्रिया प्रारंभ है यह भवन का नाम सीताराम रुंगटा मारवाड़ी सम्मेलन भवन होगा. इस भवन में बाहर से कोलकाता आने छात्र छात्राओं को छात्रावास की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी. बैठक में सभी प्रतिनिधियों को सदस्यता विस्तार एवं पुराने सदस्यों के जानकारी की सुचि में सुधार करने, शादी विवाह मे फिजुल व्यय, प्रीवेडींग सुट, दुसरे शहर जाकर विवाह करने पर रोक लगाने परामर्श किया गया. झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के कोल्हान प्रमंडल के उपाध्यक्ष रमेश खिरवाल ने प्रतिनिधित्व किया.रमेश खिरवाल ने प्रांत द्वारा हुई बैठक में लिए गए आगामी कार्यक्रम की जानकारी राष्ट्रीय पदाधिकारियों तथा सभासद बीच रखा. जिसमें कि प्रांतीय महामंत्री विनोद जैन के द्वारा जानकारी के अनुसार सभी शाखाओं द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम प्रत्येक 3 माह में रक्तदान शिविर का आयोजन तथा शहर की ज़रूरत अनुसार प्याऊ का निर्माण शाखा व जिला स्तर पर कराना है. बैठक में शामिल होने के लिए पुरुषोत्तम शर्मा एवं रमेश खिरवाल चाईबासा से पहुंचे

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur kharna prasad : खरना का प्रसाद ग्रहण कर व्रतियों ने शुरू किया 36 घंटे का निर्जला उपवास,  भक्ति मय हुआ माहौल
खबर

Jamshedpur kharna prasad : खरना का प्रसाद ग्रहण कर व्रतियों ने शुरू किया 36 घंटे का निर्जला उपवास, भक्ति मय हुआ माहौल

November 14, 2026
jharkhand ex cm raghuvar das : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का सरकार पर बड़ा हमला, कहा – कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा को किया जाये गिरफ्तार
खबर

jharkhand ex cm raghuvar das : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का सरकार पर बड़ा हमला, कहा – कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा को किया जाये गिरफ्तार

November 14, 2026
Jamshedpur theft : छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो में बंद घर का ताला तोड़कर तीन लाख के गहने और एक लाख नकद चोरी
खबर

Jamshedpur theft : छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो में बंद घर का ताला तोड़कर तीन लाख के गहने और एक लाख नकद चोरी

November 14, 2026
Next Post

Tata Motors- टाटा मोटर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग आयोजित, 28 जुलाई को होगा भव्य रूद्राभिषेक

jamshedpur bhagwat katha-भागवत कथा का श्रवण करने से राजा परीक्षित का हुआ उत्थान : मयंक महाराज, बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का दूसरा दिन

saraikela mining department- सरायकेला जिला खनन विभाग की टीम ने कांड्रा व गम्हरिया का किया निरीक्षण, पत्थर लदा दो हाइवा को किया जब्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Horoscope Know Your Day Sunday 15th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 15 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Sunday 15th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 15 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 14, 2026

मेष राशिआज आपकी माता पक्ष से आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। हो सकता है कि आपके मामा...

Jamshedpur kharna prasad : खरना का प्रसाद ग्रहण कर व्रतियों ने शुरू किया 36 घंटे का निर्जला उपवास,  भक्ति मय हुआ माहौल

Jamshedpur kharna prasad : खरना का प्रसाद ग्रहण कर व्रतियों ने शुरू किया 36 घंटे का निर्जला उपवास, भक्ति मय हुआ माहौल

by Sharp Bharat
November 14, 2026

जमशेदपुर : लोक आस्था का महापर्व छठ के दूसरे दिन शनिवार को जमशेदपुर समेत पूरे प्रदेश में खरना का पर्व...

jharkhand ex cm raghuvar das : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का सरकार पर बड़ा हमला, कहा – कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा को किया जाये गिरफ्तार

jharkhand ex cm raghuvar das : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का सरकार पर बड़ा हमला, कहा – कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा को किया जाये गिरफ्तार

by Sharp Bharat
November 14, 2026

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने प्रेस बयान जारी कर...

Jamshedpur theft : छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो में बंद घर का ताला तोड़कर तीन लाख के गहने और एक लाख नकद चोरी

Jamshedpur theft : छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो में बंद घर का ताला तोड़कर तीन लाख के गहने और एक लाख नकद चोरी

by Sharp Bharat
November 14, 2026

जमशेदपुर : छठ पर्व मनाने परिवार के साथ गोरखपुर गए एक व्यक्ति के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाते...

Jamshedpur theft –  छठ मनाने गोरखपुर गया था परिवार, चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने व एक लाख नकद उड़ाये

Jamshedpur rural-बहरागोड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन,पूर्व मंत्री दिनेश षाड़ंगी ने किया उद्घाटन, 176 यूनिट रक्त संग्रहित

Jamshedpur rural-बहरागोड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन,पूर्व मंत्री दिनेश षाड़ंगी ने किया उद्घाटन, 176 यूनिट रक्त संग्रहित

by Team Sharp Bharat K
November 14, 2026

बहरागोड़ा: स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की मदद करने और समाज में मानवता और सेवा का संदेश देने...

Jamshedpur Wholesalers’ Association deepawali milan- जमशेदपुर थोक विक्रेता संघ का दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न,व्यापारिक हितों की रक्षा के साथ समाज विकास हमारा लक्ष्य: अनिल मोदी

Jamshedpur Wholesalers’ Association deepawali milan- जमशेदपुर थोक विक्रेता संघ का दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न,व्यापारिक हितों की रक्षा के साथ समाज विकास हमारा लक्ष्य: अनिल मोदी

by Team Sharp Bharat K
November 14, 2026

जमशेदपुर: कोल्हान के वस्त्र व्यवसायियों के प्रतिनिधि संगठन जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह साकची स्थित...

Under-19 Asia Cup: अंतिम गेंद पर मोहित ने चौका लगाकर भारत को दिलायी जीत, पाकिस्तान को एक विकेट से हराया, 9वीं बार बना चैंपियन

Under-19 Asia Cup: अंतिम गेंद पर मोहित ने चौका लगाकर भारत को दिलायी जीत, पाकिस्तान को एक विकेट से हराया, 9वीं बार बना चैंपियन

by Team Sharp Bharat K
November 14, 2026

अल अमीरात: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए अंडर-19 एशिया कप में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला, कभी...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur kharna prasad : खरना का प्रसाद ग्रहण कर व्रतियों ने शुरू किया 36 घंटे का निर्जला उपवास, भक्ति मय हुआ माहौल

jharkhand ex cm raghuvar das : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का सरकार पर बड़ा हमला, कहा – कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा को किया जाये गिरफ्तार

Jamshedpur theft : छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो में बंद घर का ताला तोड़कर तीन लाख के गहने और एक लाख नकद चोरी

Jamshedpur theft – छठ मनाने गोरखपुर गया था परिवार, चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने व एक लाख नकद उड़ाये

Jamshedpur rural-बहरागोड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन,पूर्व मंत्री दिनेश षाड़ंगी ने किया उद्घाटन, 176 यूनिट रक्त संग्रहित

Jamshedpur Wholesalers’ Association deepawali milan- जमशेदपुर थोक विक्रेता संघ का दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न,व्यापारिक हितों की रक्षा के साथ समाज विकास हमारा लक्ष्य: अनिल मोदी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News