जादूगोड़ा : केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जादूगोड़ा स्थित सासपुर ग्रुप केंद्र में वृहस्पतिवार को चार दिवसीय झारखण्ड अंतर एथलेटिक्स प्रतियोगिता आरंभ हुई. इधर उप महानिरीक्षक सह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, डॉ जयदेव केसरी ने भव्य तरीके से एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. ग्रुप केंद्र के वरीय अधिकारी नीरज कुमार ने इस संबंध में बताया कि जादूगोड़ा में आयोजित ग्रुप केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की ओर से झारखण्ड अंतर बटालियन (परिचालन) एवं ग्रुप केन्द्र एथलेटिक्स प्रतियोगिता 24/07/2025 से 26/07/2025 जुलाई तक चलेगी. इस प्रतियोगिता में झारखंड सेक्टर की कुल 10 टीमों के 77 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)

प्रतियोगिता में कुल 16 प्रतिस्पर्धाएं आयेजित होंगी, जिनमें 100 मी रेस, 200 मी रेस, 400 मी रेस, 800 मी. रेस, 1500 मी रेस, 5000 मी रेस, ऊंची कूद, लंबी कूद, ट्रिपल जम्प, डिस्कस थ्रो, शॉट-पुट, 4X100 मी रिले रेस, 110 मी हाई हर्डल, 400 मी लांग हर्डल, जेवलिन थ्रो एवं हैम्मर थ्रो आदि शामिल हैं. इससे पूर्व उद्घाटन समारोह के दौरान जादूगोड़ा ग्रुप केंद्र के उप महानिरीक्षक ने सभी प्रतिभागियों को उत्साह वर्धन किया एवं खेल-भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि जवान अपनी परिचालनिक उपलब्धियों के बीच इस तरह के खेल आयोजन में शामिल होकर एक नई ऊर्जा के साथ पुनः प्रस्तुत होगे. इस अवसर पर वरीय अधिकारियों की ओर से चिकित्सा उप महानिरीक्षक डॉ उर्मिला, कमांडेंट पंकज सिंह, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मीना नवीन कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नवीन कुमार, नीरज कुमार, उप कमाण्डेंट, श्री पवन कुमार, उप कमाण्डेंट, अन्य राजपत्रित अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों ने आयोजन में उपस्थित रहकर खिलाडि़यों का भरपूर उत्साह वर्धन किया.



