जमशेदपुर : हिन्दू युवा सेना द्वारा लगातार तीसरे वर्ष सामूहिक जलाभिषेक यात्रा निकाला जायेगा. सोमवार 28 जुलाई की सुबह सात बजे जमशेदपुर के सोनारी राम मंदिर से ऐरोडाम, गुदरी बाजार होते हुए नर्स क्वार्टर अटल चौक, कागलनगर होते हुए दोमुहानी से जल लेकर पुनः राम मंदिर मे बाबा भोले नाथ पर अभिषेक होगा. हिन्दू युवा सेना द्वारा लगातार तीसरी वर्ष सामूहिक जलाभिषेक यात्रा आयोजित किया गया है. इसमें सबसे पहले वर्ष 2023 मे 1001 महिला पुरुष शामिल हुए थे. दूसरे वर्ष 2501 महिला पुरुष शामिल हुए थे. (नीचे भी पढ़ें)

इस वर्ष 2025 मे भक्तों की संख्या 4000 के आसपास होने की संभावना है. समिति के सदस्य बस्तियों में बैठक कर, चौक पर बैनर लगाकर, हैडबिल द्वारा सोनारीवासीयों को आग्रह कर रहे हैं कि जलाभिषेक यात्रा में शामिल हो. जलाभिषेक यात्रा के बाद सोनारी सीपी क्लब में भोग का वितरण भी किया जाता है. इस बार भी भोग वितरण किया जायेगा. हिन्दू युवा सेना के संस्थापक किशोर ओझा है और अध्यक्ष मुरारी लहेरी है और करीब 70 सदस्यों की समिति दिन रात एक करके जलाभिषेक की तैयारी में जुटे हुए हैं.



