रामगोपाल जेना/चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) मद, सांसद निधि और विधायक निधि के तहत चल रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की. उपायुक्त चंदन कुमार ने विभिन्न कार्यकारी एजेंसियों के माध्यम से संचालित योजनाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश भी दिए. इसके तहत उपायुक्त ने जिले में डीएमएफटी मद से वित्त वर्ष 2017-18 से 2024-25 तक स्वीकृत योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की. (नीचे भी पढ़ें)
इस संबंध में समयबद्ध लक्ष्य निर्धारित करने का निर्देश दिया, ताकि योजनाओं का बेहतर तरीके से निगरानी सुनिश्चित हो सके. इसके साथ ही उन्होंने लंबे समय से लंबित योजनाओं को बंद करने का निर्देश देने के साथ ही उक्त योजनाओं के लिए आवंटित राशि तत्काल वापस करने की हिदायत भी दी.



