रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर बनाने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है. चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव की अनुशंसा पर जिला प्रशासन ने चक्रधरपुर एवं बंदगांव प्रखंड में 40 से अधिक विकास योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है. इन योजनाओं के तहत विभिन्न गांवों में पीसीसी सड़कों, चहारदीवारी और शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा. शीघ्र ही इन योजनाओं को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. वहीं, बंदगांव प्रखंड के मेरमगुटू, कोरैया, कुवाडीह, ईटी, मतलियांग, करलजुड़ी, कुडाडीह, शारदा, कुन्दुगुटू, चाकी, कांडेयांग, पोगड़ा, सुखनसाई, भालुपानी और हुडंगदा सहित अन्य गांवों में भी पीसीसी सड़कें बनाई जाएंगी.
इसके अलावा केंदो पंचायत के आदर्श मध्य विद्यालय देवगांव से उपस्वास्थ्य केंद्र तक तथा पंचायत भवन चौक से बिजली ग्रिड होते हुए कुरुलिया प्राथमिक विद्यालय तक सड़क निर्माण की योजना शामिल है. केंदो स्थित आदर्श मध्य विद्यालय की चहारदीवारी और शौचालय निर्माण भी कराया जाएगा. निर्माण एजेंसियों को सौंपी गई जिम्मेदारी इन योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी एनआरईपी, विशेष प्रमंडल, एमआई डिवीजन और आरईओ चक्रधरपुर सहित संबंधित निर्माण एजेंसियों को सौंपी गई है. इन योजनाओं के पूरा होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की समस्या काफी हद तक दूर होगी. विशेषकर बरसात के दिनों में कीचड़ और जर्जर रास्तों के कारण होने वाली परेशानियों से ग्रामीणों को राहत मिलेगी. विद्यार्थियों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए विद्यालयों, पंचायत भवनों और स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचना भी आसान होगा.












