जमशेदपुर : पूर्व सैनिक सेवा परिषद के वरिष्ठ सदस्य नायक नवल किशोर सिंह का विगत रविवार को दोपहर 2:00 बजे जमशेदपुर के ब्रह्मानंद अस्पताल में निधन हो गया था. निधन की खबर सुनते ही पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के प्रतिनिधि बृज किशोर सिंह, सुशील कुमार सिंह, दिनेश सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह ने ब्रह्मानंद जाकर उनके परिजनों से मिले एवं उनके पार्थिव शरीर को मर्चरी में रखवाया. ज्ञात हो कि स्वर्गीय नवल किशोर सिंह का एक नाती इजिप्ट में रहता है. उसके आने के बाद सुबह उनका पार्थिव शरीर अस्पताल से लक्ष्मी नगर प्रेम नगर स्थित उनके आवास पर रीति रिवाज के बाद पूर्व सैनिकों ने राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस के पीसीआर वाहन में उनके अंतिम सम्मान यात्रा की अगवाई की जिसमें बर्मामाइंस, टेल्को, गोलमुरी एवं सीतारामडेरा थाना के प्रतिनिधि शामिल थे. राज्य सैनिक कल्याण पदाधिकारी ब्रिगेडियर निरंजन कुमार एवं कोल्हान के सैनिक कल्याण पदाधिकारी कर्नल किशोर सिंह के प्रतिनिधि के रूप में सुशील कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, कुंदन सिंह, बरमेश्वर पांडे, देवेंद्र त्रिपाठी, हंसराज सिंह, ब्रजकिशोर सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह, सतनाम सिंह, अशोक कुमार श्रीवास्तव, विजय शंकर पांडेय, बलजीत सिंह, राधेश्याम, ओम प्रकाश शर्मा, भरत पोद्दार, प्रमोद कुमार दास, जावेद हुसैन, रामजीत प्रसाद, सतेंदर सिंह शामिल थे. समाजसेवी शिवशंकर सिंह के सहयोग से प्राप्त मोक्षवाहन को तिरंगा ध्वज से सजाया गया था जो अंतिम सम्मान यात्रा का आकर्षण बना हुआ था. जगह जगह नगर वासियों ने खड़े होकर नमन करते हुवे विदाई दी. नाती ने मुखाग्नि दी. नवल किशोर सिंह को दो बेटियों का भरा पूरा परिवार है.



