• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, October 1, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand road accident measures : झारखंड के डीआइजी सड़क सुरक्षा कोषांग की हुई बैठक, सभी जिले में ब्लैक स्पॉट चिन्हित

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड के डीआइजी सड़क सुरक्षा कोषांग धनंजय कुमार सिंहने सड़क सुरक्षा संबंधी समीक्षा बैठक की. पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार से धनंजय कुमार सिंह, पुलिस उप-महानिरीक्षक (सड़क सुरक्षा कोषांग), झारखण्ड, राँची ने प्रवीण कुमार (एक्जीक्यूटिव इंजीनियर, एमओआरटीएच), रौशन सिंह (डीवीए ), गौतम दास (मैनेजर टेक्निशियन एनएचएआइ), गौरव (साइट इंजीनियर एनएचएआइ) एवं शाश्वत कुमार सिन्हा (स्टेट रोल आउट मैनेजर इडार ) की उपस्थिति में विडियो काफेंसिंग के माध्यम से सभी प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक व क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक एवं सभी वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक के साथ सड़क सुरक्षा से संबंधित बैठक आयोजित की. बैठक के क्रम में पुलिस उप-महानिरीक्षक (सड़क सुरक्षा कोषांग), झारखण्ड, राँची ने जिलावार वर्ष-2024 (माह-जनवरी से जून) तथा वर्ष-2025 (माह-जनवरी से जून) तक की घटित सड़क दुर्घटनाओं की तुलनात्मक विवेचना सहित चिन्हित ब्लैक स्पॉट एवं अन्यत्र स्थानों में एमवी एक्ट के तहत् की गई कार्रवाई तथा माह-जनवरी से जून-2025 तक में इ-डारमें की गई प्रविष्टियाँ तथा उसकी गुणवता के संबंध में समीक्षा की. (नीचे भी पढ़ें)

श्री मनोज कौशिक, पुलिस महानिरीक्षक, राँची एवं श्री सुनिल भास्कर, पुलिस महानिरीक्षक, पलामू के द्वारा भी सड़क सुरक्षा के विभिन्न बिन्दुओं पर समीक्षा करते हुए सुझाव दिये गये। इस बैठक में सड़क दुर्घटनाओं, दुर्घटना उपरान्त मृत्यु व जख्मी की संख्या में कमी लाने हेतु निर्देश दिये. माह-जनवरी से जून-2025 तक दुर्घटना में की गई कार्रवाई का समीक्षा करते हुए पीड़िता को नियमानुसार मुआवजा दिलाने के लिये आदेशित किया गया. सभी वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक को ब्लैक स्पॉट पर विगत एक वर्ष की सड़क दुर्घटनाओं की सभी बिन्दुओं पर समीक्षा करने, इन स्थानों पर सभी लांग टर्म और शार्ट टर्म कदम लेना सुनिश्चित करने हेतु आदेशित किया गया. सड़क पर दुर्घटना के मददगार गुड समिरितान पॉलिसी, सहवीर योजना, 1033 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, जागरूकता अभियान चलाने तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने वाले पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को भी पुरस्कृत करने हेतु आदेशित किया गया. विधिवत् सभी ब्लैक स्पॉट तथा संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा व गश्ती की जाय साथ ही दुर्घटना वाले स्थल पर एम्बुलेंस की रिपोजिशनिंग सुनिश्चित करेंगे. ब्रेथ एनालाइजर, स्पीड गन तथा अन्य उपकरणों का अधिकाधिक प्रयोग सुनिश्चित की जाय. एनएचएआइ और एमओआरटीएच से संबंधित दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों की चर्चा तथा कार्रवाई हेतु विमर्श किया. (नीचे भी पढ़ें)

बगैर सीट बेल्ट/शराब का सेवन कर वाहन चलाने/ओवर स्पीडिंग/लेन जंपिंग जैसी अनियमितता तथा अपराध को रोकने के लिए विधिवत् अभियोजन की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाय. स-समय आइरैड व इडार में प्रविष्टी करने, नियमानुसार दुर्घटना पीड़ित को मुआवजा देने हेतु कार्रवाई सुनिश्चित करने और अन्य ईकाई यथा- एनएचएआइ और एसएच एमओआरटीएचसे समन्वय स्थापित कर समस्या का समाधान करना सुनिश्चित किया जाय, ताकि, सड़क दुर्घटना में कमी हो सके. वर्ष-2025 के माह-जून तक दुर्घटना में आयी तुलनात्मक वृद्धि की समीक्षा करने तथा भविष्य में दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु सभी वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक यातायात, रॉची को विधिवत सार्थक प्रयास करने हेतु आदेशित किया. सभी जिलों के वरीय पुलिस अधीक्षक / पुलिस अधीक्षक फसर्ट एड किट उपलब्ध कराना एवं कर्मियों को प्रशिक्षित कराना सुनिश्चित करेंगे.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur ED big action : जमशेदपुर में इडी की बड़ी कार्रवाई, स्क्रैप कारोबारी बबलू जायसवाल और उसका बेटा गिरफ्तार, एमजीएम अस्पताल में बाप बेटे का हंगामा, देखिये – video
खबर

Jamshedpur ED big action : जमशेदपुर में इडी की बड़ी कार्रवाई, स्क्रैप कारोबारी बबलू जायसवाल और उसका बेटा गिरफ्तार, एमजीएम अस्पताल में बाप बेटे का हंगामा, देखिये – video

October 1, 2026
Horoscope Know Your Day Thursday 1st October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 1 अक्टूबर 2026
खबर

Horoscope Know Your Day Thursday 1st October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 1 अक्टूबर 2026

October 1, 2026
Jamshedpur hospital issue – एमजीएम अस्पताल के गार्ड रूम में 15 दिनों से पानी की आपूर्ति ठप, शौचालय की गंदगी से जवान परेशान
खबर

Jamshedpur hospital issue – एमजीएम अस्पताल के गार्ड रूम में 15 दिनों से पानी की आपूर्ति ठप, शौचालय की गंदगी से जवान परेशान

September 30, 2026
Next Post

Jamshedpur auto permit : जमशेदपुर में विशेष कैंप में 24 ऑटो रिक्शा को जारी किया गया परमिट, जानिये किन ऑटो को मिला परमिट

Tata Cummins union election : टाटा कमिंस यूनियन चुनाव की तैयारी पूरी, 59 उम्मीदवार मैदान में

Jamshedpur angling club : भारत रत्न जेआरडी टाटा के जन्म दिवस पर हुई मछली मारने की प्रतियोगिता, विजेता को मिला 51 हजार रूपये

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

asian games archery best performance : एशियन गेम्स में भारतीय तीरंदाजों का जबरदस्त प्रदर्शन, ओलंपिक जाना फिक्स

jamshedpur tulsi bhavan-तुलसी भवन में ‘सृजन-सुगंध’साहित्यिक पत्रिका के विमोचन के साथ‘कलम की सुगंध झारखंड’का मना सातवां स्थापना दिवस समारोह, काव्य गोष्ठी में साहित्यकारों ने स्वरचित उत्कृष्ट रचनाओं का किया पाठ

jamshedpur blood donation camp : भारतीय जनसेवक परिषद के रक्तदान शिविर में जुटे दिग्गज, रक्तदाताओं ने भी दिखाया जोश

tata workers union : टाटा वर्कर्स यूनियन ने अपने कर्मचारी अरविंद को सेवानिवृत होने पर दी विदाई, सालों तक की यूनियन में टाटा स्टील के कर्मचारियों की सेवा

jamshedpur EYA foundation : सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ इया फाउंडेशन का 12वां रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं को दिये गये हेलमेट, दिखा रक्तदान को लेकर उत्साह

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

asian games archery best performance : एशियन गेम्स में भारतीय तीरंदाजों का जबरदस्त प्रदर्शन, ओलंपिक जाना फिक्स

jamshedpur tulsi bhavan-तुलसी भवन में ‘सृजन-सुगंध’साहित्यिक पत्रिका के विमोचन के साथ‘कलम की सुगंध झारखंड’का मना सातवां स्थापना दिवस समारोह, काव्य गोष्ठी में साहित्यकारों ने स्वरचित उत्कृष्ट रचनाओं का किया पाठ

jamshedpur blood donation camp : भारतीय जनसेवक परिषद के रक्तदान शिविर में जुटे दिग्गज, रक्तदाताओं ने भी दिखाया जोश

tata workers union : टाटा वर्कर्स यूनियन ने अपने कर्मचारी अरविंद को सेवानिवृत होने पर दी विदाई, सालों तक की यूनियन में टाटा स्टील के कर्मचारियों की सेवा

jamshedpur EYA foundation : सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ इया फाउंडेशन का 12वां रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं को दिये गये हेलमेट, दिखा रक्तदान को लेकर उत्साह

jamshedpur durga puja samity : मानगो क्षेत्र के दुर्गा पूजा समितियों के सहयोग के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करें नगर निगम, जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति ने रखी डिमांड

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News