जमशेदपुर: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के शिव घाट रोड स्थित श्री महाकालेश्वर शिव मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. घटना 17 जुलाई जब अज्ञात चोरों ने मंदिर से पितल का लोटा, पितल का त्रिशुल, तांबे का नाग और पूजा की सामग्री चोरी कर ली थी. इस संबंध में जुगसलाई थाना कांड संख्या 82/25, धारा 331(4)/305 बीएनएस-23 के तहत मामला दर्ज किया गया था पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) जमशेदपुर के निर्देश पर, थाना प्रभारी जुगसलाई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सशस्त्र बल के साथ कार्रवाई की. (नीचे भी पढ़ें)
गुप्त सूचना के आधार पर इस्लाम नगर स्थित अभियुक्त मो. आसिफ उर्फ कद्दू (24) के किराए के घर में छापेमारी की गई. तलाशी के दौरान अलमीरा से चोरी का पितल का लोटा और स्टैंड वाला पितल का त्रिशुल बरामद किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त मो. आसिफ उर्फ कद्दू इस्लाम नगर जुगसलाई का रहने वाला है. उसका आपराधिक इतिहास भी रहा है. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है



