जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग बुधवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुई. इस कमेटी मीटिंग में एनी अदर मैटर नहीं था. लिहाजा, एकाउंट को कुछ सवालों के साथ पारित किया गया. सबसे पहले कमेटी मीटिंग सुबह 9.30 बजे शुरू हुई. करीब 1 घंटा 21 मिनट तक यह मीटिंग चली. इस बैठक में पहले तो दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. इसके बाद पिछले मीटिंग के मिनट्स को सहायक सचिव नितेश राज ने पढ़कर सुनाया. इसको पारित कर दिया गया. इसके बाद कोषाध्यक्ष आमोद दुबे ने मार्च, अप्रैल, मई और जून माह के एकाउंट को पेश किया गया. इस दौरान एकाउंट पर कई सारे सवाल उठाये गये. ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन के कमेटी मेंबर आरके सिंह ने कहा कि क्लब हाऊस को डिजिटल माध्यम से बुकिंग किया जाना चाहिए. यूनियन के एकाउंट में ही क्लब हाऊस की आमदनी को समाहित किया जाना चाहिए. इस पर यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने कहा कि यह संभव नहीं है. इसका अलग पैन कार्ड है और सारी व्यवस्था अलग है. ट्यूब डिवीजन के कमेटी मेंबर सरोज सिंह ने कहा कि पब्लिक रिलेशन पर होने वाला खर्च आपत्तिजनक है. (नीचे भी पढ़ें)

अखबारों और मीडिया हाऊस को एडवरटाइजमेंट क्यों दिया जाना चाहिए जबकि वे लोग यूनियन हित में काम नहीं क रते है. वहीं, सिंटर प्लांट के कमेटी मेंबर संतोष पांडेय ने कहा कि बिजली का बिल ज्यादा आ रहा है. इसका रेट को देखा जाना चाहिए. कोक प्लांट के सर्वेंद्र झा ने कह कि एकाउंट की कॉपी को डिजिटल तरीके से दिया जाना चाहिए. इसको पेपरलेस किया जाना चाहिए. इसके बाद एकाउंट्स को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया. अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने अपने संबोधन में कहा कि यूनिफार्म ग्रेड स्ट्रक्चर की कॉपी यूनियन में उपलब्ध है, जिसको कोई भी कर्मचारी आकर देख सकता है. रजिस्टर बी में यूनियन की नयी कमेटी का नाम दर्ज हो चुका है, जो खुशी की बात है. कर्मचारियों के एलटीसी का समझौता हो चुका है. काफी मशक्कत के बाद बेहतर समझौता करने का प्रयास किया गया. इसका लाभ सारे कर्मचारी उठाये. (नीचे भी पढ़ें)
कमेटी मेंबरों की ट्रेनिंग नोएडा और पंचगनी में होगी, जिसकी प्रक्रिया शुरू की गयी है. उन्होंने बताया कि कंपनी में महिला कर्मचारियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एक कमेटी लेडीज एमिनिटीज की बनायी गयी है, जिसमें यूनियन की ओर से उपाध्यक्ष शहनवाज आलम, संजीव तिवारी, संजय सिंह और सहायक सचिव श्याम बाबू को रखा गया है. उन्होंने बताया कि खेलकूद का रेट बढ़ाया गया था. इसको कम यूनियन के प्रयास से पाया है. परफार्मेंस आधारित प्रोमोशन और वेतन बढ़ोत्तरी की प्रक्रिया पीएमएस पर अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने साफ तौर पर कहा कि यह कोरी अफवाह है. ऐसी कोई बात नहीं है. इसको लेकर बेवजह का नकारात्मक माहौल बनाने का प्रयास नहीं किया जाये. ऐसा कोई बात नहीं होने जा हा है. वहीं, उन्होंने जानकारी दी कि मुंबई में एपेक्स जेसीसीएम की मीटिंग एक अगस्त को है. इसमें शामिल होने के लिए वे जा रहे है. वहां से लौटने के बाद बोनस समझौता करने के लिए वार्ता शुरू होगी. समझौता बेहतर करने का प्रयास होगा और पहले की तरह मजदूर हित में फैसला लिया जायेगा.



