रामगोपाल जेना,चक्रधरपुर: चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में अरविंद कृष्णास्वामी शंकर नेत्रालय के आर्थिक सहायता से 124 मोतियाबिंद मरीजों का सफल ऑपरेशन हुआ. इस अवसर पर अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अंशुमन शर्मा, समाजसेवी दिनेश जेना, डॉक्टर जेजे षांड़गी और स्थानीय लोग मौजूद रहे. सभी ने अरविंद कृष्णास्वामी को धन्यवाद दिया. कृष्णास्वामी द्वारा शिविर के लिए पूरी तरह आर्थिक सहयोग किए और 124 लोगो का मोतियाबिंद ऑपरेशन हुआ.(नीचे भी पढ़े)

मौके पर शंकर नेत्रालय की टीम का टीम प्रभारी उज्ज्वल सिन्हा, चितरंजन बेहरा, निशांत कुमार, तपन दास, जमुना आल्डा, मुक्ता सुंडी, जन्मेजय दास, राजू रजक, अभिषेक बारला, राधेश्याम कानू, चितरंजन जाना मौजूद थे. अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अंशुमन शर्मा ने कहा कि जिन लोगों का मोतियाबिंद चिन्हित हुआ और प्रेशर शुगर के कारण उनका ऑपरेशन नहीं हो पाया वे चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में आकर अपना नियमित जांच कराएं. रूटीन जांच और सभी जांच करने के बाद जब अगला बार नेत्र जांच शिविर लगेगा.(नीचे भी पढ़े)

शिविर का लाभ उठाएं अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सा के कोई कमी नहीं है . समाजसेवी दिनेश जेना ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि यह जांच और ऑपरेशन की प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है. इसका लाभ लोगों को उठाना चाहिए. उच्च कोटि के लेंस के साथ-साथ प्रसिद्ध चिकित्सक द्वारा नेत्र जांच ऑपरेशन होता है. समाजसेवी डॉक्टर जेजे षांड़गी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सुमित होता फाउंडेशन अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी समाजसेवी दिनेश जेना और मुख्य रूप से आर्थिक सहयोग करने वाले कृष्णस्वामी इसके लिए धन्यवाद के पात्र है.



