• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, October 4, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur jdu objection : जनता में ही नहीं, जेएनएसी में भी है उहापोह का माहौल, जमशेदपुर को चलाने के लिए दो समितियों की जरूरत क्यों, जदयू नेता आशुतोष राय के औद्योगिक समिति को लेकर सवाल

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जनता दल (यूनाइटेड) के वरीय नेता और स्वर्णरेखा क्षेत्र ट्रस्ट समिति के ट्रस्टी आशुतोष राय ने जमशेदपुर औद्योगिक नगरी समिति के गठन और उसके बाद के उहापोह पर नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि जब जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति है ही तो जमशेदपुर औद्योगिक नगरी समिति के गठन की जरूरत ही क्या थी? जब आपने औद्योगिक नगरी समिति का गठन कर ही दिया, गजट प्रकाशन हो ही गया तो फिर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति को बरकरार रखने का क्या औचित्य है? क्या एक शहर को चलाने के लिए दो समितियों की जरूरत है? यहां जारी बयान में आशुतोष राय ने कहा कि सरकार को क्या जल्दी थी, पता नहीं चल रहा। आनन-फानन में प्रशासक की नियुक्ति कर दी गई। यह सब नियम कानून को ताक पर रख कर किया जा रहा है। अब इस बात को लेकर उहापोह की स्थिति निर्मित हो रही है कि जब जमशेदपुर औद्योगिक नगरी समिति के प्रशासक की नियुक्ति कर ही दी गई तो फिर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति का क्या वजूद रह जाएगा? आशुतोष राय ने कहा कि लोगों के मन में दो तरह की भावनाएं हैं। (नीचे भी पढ़ें)

पहला-जेएनएसी स्वतः भंग हो जाएगी। दूसरा-जेएनएसी को भंग कर देना चाहिए था। फिर सवाल यह उठता है कि इतने लंबे समय से जो जेएनएसी के साथ काम कर रहे थे, जो उसके कर्मचारी थे, उनका क्या होगा। ना तो उनके मर्जर का कोई नोटिफिकेशन निकला, ना ही उसे भंग किया गया। यह समझ से परे है कि विकास होगा कैसे जमशेदपुर में? कौन करेगा? उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सरकार और जमशेदपुर औद्योगिक नगरी समिति के बीच क्लैश देखने को मिल सकता है। एक तरफ यह हो रहा है कि जमशेदपुर औद्योगिक नगरी समिति के चेयरमैन प्रभारी मंत्री/ स्थानीय मंत्री होंगे। दूसरी तरफ कारपोरेट के वीपी (उपाध्यक्ष) और जिले के उपायुक्त भी समिति के उपाध्यक्ष होंगे। यह नई चीज होगी। पहली बार ऐसा होगा कि एक समिति में दो-दो उपाध्यक्ष होंगे। एक प्राइवेट सेक्टर से और एक सरकार की तरफ से। अगर किसी बैठक में प्रभारी मंत्री/स्थानीय मंत्री और डीसी नहीं बैठते हैं तो प्राइवेट सेक्टर के वीपी बैठक की अध्यक्षता करके फैसला ले सकते हैं। यह तो अजीब बात होगी। श्री राय ने कहा कि बड़ा सवाल यह है कि जो इलाके लीज क्षेत्र के बाहर के हैं, उनकी साफ-सफाई कौन करेगा? सड़क, नाली, पानी की व्यवस्था कौन करेगा? 86 बस्तियों (वास्तव में 144) में जनसुविधाएं मुहैय्या कौन कराएगा? अगर टाटा स्टील सुविधा देना प्रारंभ करेगा तो उसका अंशदान कितना होगा? सरकार का अंशदान कितना होगा? सरकार जो धन देती है विकास कार्यों के लिए, वह आएगा या नहीं? 15वें वित्त का जो धन आता है, वह आएगा या नहीं? किस रुप में खर्च होगी धनराशि? टाटा स्टील जो पैसे देगा, उसका ऑडिट होगा या नहीं? आशुतोष राय ने आरोप लगाया कि यह औद्योगिक नगरी समिति आनन फानन में, दबाव में गठित की गई है। कोई एसओपी तैयार है या नहीं। अगर है तो जनता के बीच में क्यों नहीं लाया गया? उन्होंने आशंका जताई कि कंपनी के प्रतिनिधि, सरकार के प्रतिनिधि और जनप्रतिनिधि में टकराव की स्थिति पैदा होगी। एक तरफ एक भारतीय प्रशासनिक अधिकारी उस कमेटी के उपाध्यक्ष रहेंगे तो दूसरी तरफ प्राइवेट सेक्टर के वाइस प्रेसीडेंट भी उसके उपाध्यक्ष रहेंगे। वहां डीसी की क्या भूमिका होगी? मेंबर सेक्रेट्री की क्या भूमिका रहेगी? जेएनएसी के जो कर्मचारी हैं, उनकी क्या भूमिका रहेगी? जेएनएसी के अंतर्गत लगभग 250 संवेदक हैं। उनकी भूमिका क्या रहेगी? वो काम करेंगे या नहीं? क्या उनका रजिस्ट्रेशन रद होगा? ये सवाल इसलिए क्योंकि इनकी कोई व्यवस्था नहीं है गजट में। श्री राय ने कहा कि औद्योगिक नगरी समिति का गजट मात्र एक पन्ने का निकला। होना यह चाहिए था कि यह समिति फंक्शन कैसे करेगी, एसओपी क्या होगा, इसे विस्तृत रुप में देना चाहिए था ताकि लोगों को चीजों को समझने में आसानी हो। यह सरकार के मंसूबे पर सवालिया निशान लगाता है। सरकार को देखना चाहिए था कि सोनारी के जवाहरलाल शर्मा का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। (नीचे भी पढ़ें)

उस पर क्या फैसला आता है, इसे देख कर ही सरकार औद्योगिक नगरी समिति को लेकर कोई कदम उठाती। उन्होंने कहा कि आम जनता में भी इस बात को लेकर उहापोह है कि अब उन्हें बिजली-पानी, साफ-सफाई देगा कौन? बिरसानगर में होल्डिंग टैक्स वसूला जाएगा या नहीं? अगर आप सुविधा देकर होल्डिंग टैक्स वसूलेंगे तो फिर उन्हें आपको मालिकाना हक भी देना पड़ेगा। श्री राय ने कहा कि बड़ा सवाल यह भी है कि जनप्रतिनिधि अब किसके पास अपनी बात रखेंगे? अनुशंसा किसको भेजेंगे? यहां एमपी-एमएलए फंड आता है। उस फंड को खर्च करने की क्या व्यवस्था होगी? कुछ भी पता नहीं है। उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार को स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन और टाटा स्टील के प्रतिनिधि संग बैठ कर चीजों को तय कर लेना चाहिए। एसओपी बना कर उसे पब्लिक डोमेन में डाल देना चाहिए। आशुतोष राय ने जानना चाहा कि जब औद्योगिक समिति का प्रशासक नियुक्त कर दिया गया तो जेएनएसी को भंग क्यों नहीं कर दिया गया? यहां तो दोतरफा व्यवस्था सरकार ने बना रखा है। एक तरफ प्रशासक हैं, दूसरी तरफ उप नगर आयुक्त भी हैं। अब इन दोनों में व्यवस्था देखेगा कौन? यह तो असमंजस की स्थिति है। व्यवस्था ऐसी है कि प्रभारी मंत्री और स्थानीय मंत्री, दोनों ही इस औद्योगिक नगरी समिति के अध्यक्ष होंगे। सवाल है कि प्रभारी मंत्री यहां की समस्याओं को कितना समझेंगे? जिले के उपायुक्त इसके चेयरमैन होते और बाकी सारे इसके मेंबर होते तो बात कुछ और होती। सदस्यों में सरकार और कंपनी के सदस्यों की संख्या बराबर होनी चाहिए थी। यहां तो खेल ही उल्टा है। यहां सरकार और जनता के प्रतिनिधि कम और कारपोरेट के प्रतिनिधियों की संख्या ज्यादा है। यह सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहर किस तरफ जाएगा।

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur mango drowning case : मानगो नदी हादसे के बाद लगा भीषण जाम, राहगीर रहे परेशान, परिजनों से मिलने पहुंचे विधायक सरयू रॉय, video
खबर

Jamshedpur mango drowning case : मानगो नदी हादसे के बाद लगा भीषण जाम, राहगीर रहे परेशान, परिजनों से मिलने पहुंचे विधायक सरयू रॉय, video

October 4, 2026
Jamshedpur Accident : पटमदा में सड़क हादसा, मानगो का बाइक सवार घायल
खबर

Jamshedpur Accident : पटमदा में सड़क हादसा, मानगो का बाइक सवार घायल

October 4, 2026
Jamshedpur mgm raging issue : जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में रैगिंग को लेकर जांच शुरू, एसडीओ भी पहुंचे
खबर

Jamshedpur mgm raging issue : जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में रैगिंग को लेकर जांच शुरू, एसडीओ भी पहुंचे

October 4, 2026
Next Post

Jamshedpur kho kho : जमशेदपुर के सारी सरना क्लब के खिलाड़ी सीआईएससीई खो-खो क्षेत्रीय खेलों में करेंगे प्रतिनिधित्व, ये खिलाड़ियों को मिला मौका

Tata motors medical support : टाटा मोटर्स के मेडिकल सपोर्ट स्कीम की हुई बैठक, इन 38 आवेदन को मिली मंजूरी

Jamshedpur Congress leader and ex minister acquitted : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जमशेदपुर आगमन पर विरोध मामले में कांग्रेस नेता नट्टू झा, पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां समेत अन्य 9 साल बाद हुए बरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Saturday 3rd October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 3 अक्टूबर 2026

jamshedpur businessman fight : जमशेदपुर के दो कारोबारी आपस में भिड़े, एक कारोबारी को दूसरे ने क्रिकेट बैट से सरेआम पीटा, केस दर्ज, देखिये – video

Jamshedpur krishi mandi fare hike opposed : कृषि उत्पादन बाजार समिति की दुकानों के किराये में वृद्धि के प्रस्ताव से व्यापारियों में रोष, सिंहभूम चैंबर उपाध्यक्ष ने की किराया वृद्धि पर रोक लगाने की मांग, कृषिमंत्री व पदाधिकारियों को लिखा पत्र

Jamshedpur football tournament : सोपोडेरा में रात्रि फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, मंगल कालिंदी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

Jamshedpur rpf & grp team success : टाटानगर आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में 11 किलो गांजा बरामद, ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur businessman fight : जमशेदपुर के दो कारोबारी आपस में भिड़े, एक कारोबारी को दूसरे ने क्रिकेट बैट से सरेआम पीटा, केस दर्ज, देखिये – video

Jamshedpur krishi mandi fare hike opposed : कृषि उत्पादन बाजार समिति की दुकानों के किराये में वृद्धि के प्रस्ताव से व्यापारियों में रोष, सिंहभूम चैंबर उपाध्यक्ष ने की किराया वृद्धि पर रोक लगाने की मांग, कृषिमंत्री व पदाधिकारियों को लिखा पत्र

Jamshedpur football tournament : सोपोडेरा में रात्रि फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, मंगल कालिंदी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

Jamshedpur rpf & grp team success : टाटानगर आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में 11 किलो गांजा बरामद, ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार

Jamshedpur intuc : जमशेदपुर इंटक ने मनाई महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती, महानगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में तस्वीर पर माला पहनाकर किया याद

jamshedpur bjp bistupur : भाजपा बिष्टुपुर मंडल ने पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा को लेकर आयोजित किया कार्यक्रम, “सेवा मास – सेवा का रंग” में दिखा उत्साह

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News