जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो डिमना गोकुलनगर स्थित सारी सरना क्लब के खिलाड़ियों का चयन सीआईएससीई खो-खो क्षेत्रीय खेलों के लिए किया गया है. यह प्रतियोगिता एसटी जेवियर स्कूल, सेक्टर-1, स्टील बोकारो में आयोजित की जाएगी. खिलाड़ी जमशेदपुर जोन का प्रतिनिधित्व करेंगे. क्लब के सचिव गुरुपद हेम्ब्रम ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों ने मेहनत और लगन से अभ्यास कर यह अवसर हासिल किया है. चयनित खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है, 14 वर्ष से कम आयु वर्ग (लड़कियां): दीपिका कुमारी, प्रियंका कुमारी. (नीचे भी पढ़ें)
17 वर्ष से कम आयु वर्ग (लड़कियां): मांशी कुमारी, हर्षिता कुमारी. 19 वर्ष से कम आयु वर्ग (लड़कियां) प्रीति यादव, सुमन कालुंडिया, मानशी टुडू. 17 वर्ष से कम आयु वर्ग (लड़के): धर्मेंदु सोरेन, 14 वर्ष से कम आयु वर्ग (लड़के – स्टैंड बाय): सूरज मुर्मू शामिल है. प्रतियोगिता में 1 या 2 सितंबर को लड़कियों या लड़कों की टीमें मैच खेलेंगी. क्लब के सचिव गुरुपद हेम्ब्रम ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उनके लिए बड़े स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर है. उन्होंने आशा व्यक्त की कि खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर जमशेदपुर जोन को गौरवान्वित करेंगे.



