जमशेदपुर : ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट ने गुरुवार को एक समारोह में झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव और अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल कोच जेपी सिंह को सम्मानित किया. जेपी सिंह का बास्केटबॉल कोचिंग के लिए खेलो इंडिया एथलीट्स केआईए के प्रदर्शन मूल्यांकन शिविर के लिए चयन हुआ है. यह शिविर अहमदाबाद स्थित राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र एनसीओई में पुरुष वर्ग के लिए 21-27 सितंबर, 2025 और महिला वर्ग के लिए 24-28 सितंबर, 2025 तक आयोजित होना था. कार्यक्रम से लौटने पर जेपी सिंह का ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा स्वागत किया गया और उन्हें बधाई दी गई. जेपी सिंह ने कहा कि मानगो स्थित कई स्कूलों के बच्चों को बास्केटबॉल में रुचि है और उनका प्रदर्शन भी बहुत अच्छा है. इसलिए उन्होंने ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट से आग्रह किया के ट्रस्ट ऐसे वर्कशॉप का आयोजन कर, जिससे ऐसे बच्चों की चिन्हित कर उन्हें आगे जेपी सिंह द्वारा निःशुल्क बास्केटबॉल के ट्रेनिंग दी जाएगी. (नीचे भी पढ़ें)
मानगो नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर मुख्तार आलम खान ने कहा कि जेपी सिंह ने हमारे समाज के युवकों लिए बहुत बड़ी मिसाल कायम की उन्होंने खेल जगत में केवल अपना ही नहीं बल्कि पूरे जमशेदपुर वासियों का सीना गर्व के चौड़ा किया है. इस कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों में सैयद आसिफ अख्तर ट्रस्टी, मतीनुल हक अंसार बचपन प्ले स्कूल के निदेशक, रिजवान अहमद कबीर मेमोरियल उर्दू हाई स्कूल के सेवानिवृत्त हेडमास्टर शामिल थे. समिति, हाजी अयूब अली, शाहिद परवेज, हाजी फिरोज असलम, मोहम्मद फिरोज आलम, हाजी जमील असगर, रजी नौशाद, अपूर्वा पॉल, मोहम्मद जमालुद्दीन सामाजिक कार्यकर्ता, नादिर खान, ताहिर हुसैन हिंद आईटीआई के निदेशक, मोहम्मद साजिद, करीम सिटी कॉलेज, सिद्दीक अली, हैंड बॉल प्लेयर तंजीम हैदर, एहतेशामूर रहमान, बास्केटबॉल कोच आरिफ आफताब, हाजी अब्दुल हाफिज, सुरेंद्र सरमा ने जेपी सिंह को फूलों का गुलदस्ता और शॉल देकर सम्मानित किया.



