जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से गुरुवार, 25 सितंबर को जीएसटी 2.0 पर सेमिनार आयोजित किया गया. चैम्बर भवन में आयोजित उक्त सेमिनार में कोलकाता के अनुभवी सीए अभिषेक टिबरेवाल ने इस पर विशेषज्ञ के रूप में अपने विचार रखते हुए इसके लाभों एवं बदलावों को सदस्यों के बीच रखा. इस अवसर पर टाटा स्टील के चीफ ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेज, विकास मित्तल भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका के स्वागत भाषण के साथ सेमिनार की शुरुआत हुई. उन्होंने मुख्य वक्ता अभिषेक टिबरेवाल एवं अन्य आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार के द्वारा जीएसटी की दरों में बदलाव कर आम लोगों की जिन्दगी में बदलाव लाने की बहुत बड़ी कोशिश की गई है, जिसका दूरगामी परिणाम सामने आयेगा. (नीचे भी पढ़ें)

मुख्य वक्ता सीए अभिषेक टिबरेवाल ने इस अवसर पर सदस्यों को संबोधित करते हुए बताया कि वर्ष 2017 में जीएसटी लागू होने के बाद इसमें लाया गया सबसे बड़ा बदलाव है. आम आदमी के जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुओं में जीएसटी की दरें बहुत कम की गई हैं. इससे निम्न और मध्यम आयवर्ग के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी और उनके जीवन में बदलाव आयेगा. उन्होंने बताया कि कंपंशेसन सेस हटा दिया गया है, जिससे व्यवसाय को काफी फायदा होगा. अब पूरे जीएसटी का आइटीसी मिलेगा. इस अवसर पर टाटा स्टील के चीफ ऑफ इनडायरेक्ट टैक्स विकास मित्तल ने चैम्बर की सराहना करते हुए कहा कि चैम्बर व्यवसायी एवं उद्यमी हित के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहा है. चैम्बर उपाध्यक्ष, वित्त एवं कराधान राजीव अग्रवाल ने बताया कि जीएसटी की दरों में बदलाव के बाद गाड़ियां सस्ती हो गई हैं और इससे इनकी बिक्री में बड़ा इजाफा होगा. इससे कंपनियों को अपने उत्पादन में वृद्वि करनी होगी, जो ऑटोमोबाईल कंपनियों के लिये विकास की नई राह खोलेगा. (नीचे भी पढ़ें)

मानद महासचिव (नवनिर्वाचित अध्यक्ष) मानव केडिया ने कहा कि जीएसटी की दरों में की गई कमी का फायदा आम उपभोक्ता को मिले, इसके लिए सरकार कायदे से इस ओर ध्यान दे रही है. और इसके लिए मॉनिटरिंग कमेटी का भी गठन किया गया. सचिव, वित्त एवं कराधान अंशुल रिंगसिया ने बताया कि जीएसटी का लाभ यदि विक्रेता द्वारा आम उपभोक्ता को नहीं दिया जा रहा है तो इसकी शिकायत के लिए सरकार ने एक टोल फ्री नंबर- 1915 एवं व्हाट्सएप नंबर-8800001915 भी उपलब्ध कराया है जिसपर उपभोक्ता अपनी शिकायत कर सकते हैं. इसके बाद उस शिकायत पर एक्शन होगा. सेमिनार के मुख्य वक्ता अभिषेक टिबरेवाल ने बाद में उपस्थित सदस्यों के जीएसटी 2.0 से संबंधित सवालों के जवाब भी दिये. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर केडिया, उपाध्यक्ष एवं सत्र 2025-27 के लिये निर्वाचित मानद महसचिव पुनीत कांवटिया, उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव भरत मकानी, बिनोद शर्मा, नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष हर्ष बाकरेवाल, पीयूष गोयल, प्रतीक अग्रवाल, आकाश मोदी, उमेश खीरवाल, सीए जेपी हीरवाल, स्मिता पारीख, धानू कुमार, नंदकिशोर अग्रवाल, जगदीश खंडेलवाल, किशन चौधरी, अमित अग्रवाल, खजांचीलाल मित्तल, राजेश अग्रवाल, पारस अग्रवाल, बासुदेव चटर्जी, सतीश सिंह, चन्द्रकांत जटाकिया, अमित कुमार अग्रवाल, जितेन्द्र कुमार, हर्ष भाटिया, के अलावा काफी संख्या चार्टर्ड एकाउंटेंट्स, वकील एवं व्यवसायी उद्यमी उपस्थित थे.




