चांडिल : चांडिल थाना क्षेत्र के न्यू रोड स्थित बीएसएनएल ऑफिस के सामने गुरुवार कि रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जब नीमडीह निवासी व्यंजन रूही दास, जो चांडिल हटिया में छाता रिपेयरिंग का काम करते हैं, काम समाप्त कर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही वह न्यू रोड स्थित बीएसएनएल ऑफिस के सामने मोड़ के पास पहुंचे, एक तेज़ रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दास साइकिल समेत सड़क पर गिर पड़े और उन्हें सिर व शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं. (नीचे भी पढ़ें)

हादसे में उनकी साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई. स्थानीय लोगों ने त्वरित पहल दिखाते हुए तुरंत एम्बुलेंस बुलाया और घायल युवक को चांडिल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज शुरू कर दिया. चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को फिलहाल गंभीर बताया है और घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार वाहन चालक की तलाश में जुट गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार वाहन दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं. लोगों ने प्रशासन से सड़क पर यातायात नियंत्रण और ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर रोक लग सके.




