रांची : झारखंड में विधानसभा के मानसून सत्र की कार्रवाई की शुरुआत कराने के बाद शनिवार और रविवार को छुट्टी का दिन है. लिहाजा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोनों दिन दिल्ली में रहेंगे. सत्रावसान के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नयी दिल्ली के लिए एक बार फिर से रवाना हो गये, जहां उनके पिता और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन इलाजरत है. अपने पिता के इलाज के लिए वे नयी दिल्ली में ही कैंप कर रहे है. विधानसभा सत्र को देखते हुए वे यहां आये थे. इसके बाद वे शुक्रवार को दोपहर का खाना खाने के बाद वापस दिल्ली लौट गये. वे वहां अपने पिता के साथ अभी समय व्यतीत कर रहे है और उनकी देखरेख को सुनिश्चित करा रहे है. (नीचे भी पढे़ं)
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन समेत अन्य लोग भी नयी दिल्ली में ही है. वे झारखंड भवन से सरकार का कामकाज की मोनिटरिंग भी करते है. इससे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सत्ताधारी दलों के विधायकों के साथ मीटिंग की थी. इस मीटिंग में तय किया गया कि वे लोग निर्वाचन आयोग के एसआइआर (सांख्यिकीय निर्वाचन रजिस्टर) का विरोध करेंगे. सत्ताधारी दल ने तय किया है कि वे लोग चुनाव आयोग और भाजपा के खिलाफ आवाज उठायेंगे. आधार कार्ड को वोटर आइडी कार्ड से लिंक करने की मांग भी होगी और इसके खिलाफ प्रस्ताव भी पारित किया जायेगा. भारत सरकार से सरना धर्म कोड को लागू करने की मांग को लेकर भी प्रस्ताव लाया जायेगा.



