जमशेदपुर : टाटा स्टील ने अपनी 60 फीसदी हिस्सेदारी वाली कंपनी टीएसएन वायर्स कंपनी लिमिटेड (टीएसएन वायर्स) का शत प्रतिशत टेकओवर कर लिया है. टाटा स्टील की थाइलैंड में सियाम इंडस्ट्रियल वायल कंपनी लिमिटेड है. टीएसएन वायर्स कंपनी लिमिटेड सियान इंडस्ट्रियल वायर कंपनी (एसआइडब्ल्यू) और निचिया स्टील वर्कर्स लिमिटेड की संयुक्त उपक्रम वाली कंपनी है, जिसका संचालन थाईलैंड में होता है. इसमें एसआइडब्ल्यू का 60 फीसदी और निचिया स्टील वर्कर्स का 40 फीसदी शेयर है. (नीचे भी पढ़ें)
गुरुवार को टाटा स्टील ने टीएसएन वायर्स कंपनी का 40 फीसदी शेयर भी निचिया कंपनी से खरीद लिया. 270 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से कंपनी का शत प्रतिशत हिस्सेदारी की खरीददारी टाटा स्टील ने कर ली. टीएसएन वायर्स कंपनी का सालाना टर्नओवर 275 करोड़ रुपये है. इसका नेटवर्थ 10 करोड़ रुपये घाटे का है. इसका उत्पादन क्षमता करीब 41 किलो टन प्रति वर्ष है.



