• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, July 10, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

Tata steel md online : टाटा स्टील के एमडी ऑनलाइन में टीवी नरेंद्रन दुर्घटना को लेकर अधिकारियों पर बिफरे, कंपनी के खर्चे को और घटाने पर किया फोकस, कर्मचारी एमके सिंह के कई सवालों का मिला सकारात्मक जवाब, इपीएस 95 का लाभ पर काम कर रहा मैनेजमेंट यूनियन

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : टाटा स्टील के मासिक कार्यक्रम एमडी ऑनलाइन में टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन ने कंपनी में हो रही दुर्घटनाओं पर गहरी चिंता जतायी है. उन्होंने बताया है कि चार माह में चार मौतें हुई है. जोड़ा में 18 जुलाई को राजकुमार नायक नामक मजदूर की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की है और कहा है कि रेड रिस्क की घटनाएं चिंताजनक है. उन्होंने कहा कि मीटिंग रुम से निकलकर शॉप फ्लोर पर सेफ्टी के मसले को देखने की जरूरत है. एथिक्स पर अपने संबोधन में टाटा स्टील के एमडी ने कहा कि कंपनी की ओर से प्रदत्त सुविधाओं का किसी तरह का गलत इस्तेमाल कोई नहीं करें. चाहे आवासीय, मेडिकल सुविधा हो या फिर अन्य सारी सुविधा, उसका जरूरत के अनुसार ही इस्तेमाल करें. उन्होंने बताया कि टाटा स्टील लगातार अपने खर्चे को कम कर रही है. वर्तमान में लक्ष्य है कि कंपनी का खर्च को इस वित्तीय वर्ष में 11500 करोड़ रुपये कम किया जायेगा. इसके तहत चालू वित्तीय वर्ष के प्रथम तिमाही में 2900 करोड़ रुपये लागत खर्च में कमी लाने में सफलता मिली है. उन्होंने बताया कि पहले वित्तीय वर्ष में कंपनी के मुनाफा में 12 से 14 फीसदी का मुनाफा हुआ है. उन्होंने बताया कि स्टील की कीमत में 11 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

इस दौरान इकलौता सवाल टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व कमेटी मेंबर और एलडी 2 के कर्मचारी एमके सिंह का था. एमके सिंह ने एक पर एक सवाल दागे, जिसको मैनेजमेंट ने सराहा और सारे मसले पर एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन ने खुद तारीफ की. इस दौरान उन्होंने इंप्लाइ पेंशन स्कीम (इपीएस 95) के बारे में पूछा और कहा कि अब तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है क्या वस्तुस्थिति है. इस पर एमडी के निर्देश पर वीपी एचआरएम अतरई सान्याल ने कहा कि मैनेजमेंट और यूनियन ने सरकार के पास इसको लेकर बातों को रखा है. इसको लेकर सरकार का सकारात्मक रुख है. जैसे ही इसमें कोई प्रगति होती है, वैसे ही इसकी जानकारी दी जायेगी. उन्होंने बताया कि टाटा स्टील के साकची एल टाउन गेट में काफी भीड़ हो जाती है. उक्त गेट पर काफी संख्या में ठेका कर्मचारी की इंट्री होती है, जिस कारण उनकी ड्यटूी में देर हो जाता है. इस पर एमडी ने वीपी सेफ्टी राजीव मंगल को जवाब देने को कहा. वीपी राजीव मंगल ने कहा कि इस समस्या के निराकरण को लेकर हम लोग काम कर रहे है. (नीचे भी पढ़ें)

इसका जल्द ही बेहतर रिजल्ट आयेगा. उन्होंने सुझाव दिया कि कंपनी में ठेका कर्मचारियों के लिए गाड़ी की सुविधा दी जाये ताकि वे लोग समय पर काम कर सके और इससे प्रोडक्टिविटी भी उनकी बढ़ेगी और जॉब की क्वालिटी भी बेहतर हो सकेगी. उन्होंने यह भी मांग रखी कि एक विभाग में सिंगल वेंडर (ठेका कंपनी) को काम देना उचित नहीं होगा. एमके सिंह ने कहा कि कंपनी की उत्पादकता को बढ़ाने और प्रोडक्शन की क्वालिटी को बढ़ाने के लिए मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और ऑपरेशन में अलग-अलग एक्सपर्ट वाले वेंडर को काम दिया जाये. इस पर वीपी शेयर्ड सर्विसेज प्रोबाल घोष को एमडी टीवी नरेंद्रन ने जवाब देने को कहा. इस पर वीपी शेयर्ड सर्विसेज ने कहा कि इसका अध्ययन हम लोग करेंगे, तब जाकर कोई फैसला लिया जायेगा. इस दौरान टाटा स्टील के एलडी 2 में रिकॉर्ड प्रोडक्शन और 103 हिट कास्टिक के लिए सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के काम की प्रशंसा किया गया और एमडी सह सीइओ ने सभी कर्मचारियों के प्रति आभार भी जतायी. इसके अलावा जमशेदपुर प्लांट के वीपी चैतन्य भानु द्वारा लगातार प्लांट के भीतर विजिट करने की सराहना की गयी.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur accident – टेल्को में अनियंत्रित कार नाली में घुसी, नशे में धुत था चालक
खबर

Jamshedpur accident – टेल्को में अनियंत्रित कार नाली में घुसी, नशे में धुत था चालक

July 10, 2026
Jamshedpur rural protest – बोड़ाम में बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, चिरुडीह विद्युत सब-स्टेशन पर किया प्रदर्शन
खबर

Jamshedpur rural protest – बोड़ाम में बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, चिरुडीह विद्युत सब-स्टेशन पर किया प्रदर्शन

July 10, 2026
Jamshedpur mgm health employees election : एमजीएम स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न, अध्यक्ष बने भागीरथ सोरेन
खबर

Jamshedpur mgm health employees election : एमजीएम स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न, अध्यक्ष बने भागीरथ सोरेन

July 10, 2026
Next Post

Jharkhand minister on hindu tiger force : हिंदू टाइगर फोर्स आतंकवादी संगठन, लगाएंगे बैन : इरफान अंसारी, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा - संगठन से जुड़े लोगों की होगी गिरफ्तारी

Jharkhand proud : टाटा स्टील फाउंडेशन से जुड़ी जनजातीय समूह की छात्रा रश्मि बिरहोर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की मुलाकात, मैट्रिक और ग्रेजुएट दोनों परीक्षाएं सफलतापूर्वक पास करने वाली पहली छात्रा बन गईं आदिम जनजातीय समूह की रश्मि

Jamshedpur chattisgadhi samity : छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक समिति महिला मंडल सोनारी का आयोजित हुआ भव्य राखी मेले सह प्रदर्शनी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा - राखी मेला विभिन्न संस्कृतियों के लोगो को साथ लाता है और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में सहयोग करता है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur accident – टेल्को में अनियंत्रित कार नाली में घुसी, नशे में धुत था चालक

Jamshedpur rural protest – बोड़ाम में बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, चिरुडीह विद्युत सब-स्टेशन पर किया प्रदर्शन

Jamshedpur mgm health employees election : एमजीएम स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न, अध्यक्ष बने भागीरथ सोरेन

Jamshedpur Jharkhand stake holders meet : नई दिल्ली में आयोजित झारखंड स्टेकहोल्डर्स मीट में सिंहभूम चैंबर की रही सक्रिय भागीदारी, उद्योग उपाध्यक्ष हर्ष बाकरेवाल व सचिव विनोद शर्मा ने किया चैंबर का प्रतिनिधित्व

Jamshedpur tata motors gm felicitated : टाटा मोटर्स इंजन डिवीजन में महाप्रबंधक नितिन कंवाडे का अभिनंदन, प्रबंधन व यूनियन अधिकारियों ने नई जिम्मेदारी के लिए दीं शुभकामनाएं

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur accident – टेल्को में अनियंत्रित कार नाली में घुसी, नशे में धुत था चालक

Jamshedpur rural protest – बोड़ाम में बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, चिरुडीह विद्युत सब-स्टेशन पर किया प्रदर्शन

Jamshedpur mgm health employees election : एमजीएम स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न, अध्यक्ष बने भागीरथ सोरेन

Jamshedpur Jharkhand stake holders meet : नई दिल्ली में आयोजित झारखंड स्टेकहोल्डर्स मीट में सिंहभूम चैंबर की रही सक्रिय भागीदारी, उद्योग उपाध्यक्ष हर्ष बाकरेवाल व सचिव विनोद शर्मा ने किया चैंबर का प्रतिनिधित्व

Jamshedpur tata motors gm felicitated : टाटा मोटर्स इंजन डिवीजन में महाप्रबंधक नितिन कंवाडे का अभिनंदन, प्रबंधन व यूनियन अधिकारियों ने नई जिम्मेदारी के लिए दीं शुभकामनाएं

Jamshedpur blood donation : सीपीएस एवं ट्रिम फैक्ट्री के संयुक्त रक्तदान शिविर आयोजित, शिविर में में 244 यूनिट रक्त संग्रहित

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News