जमशेदपुर : झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के असामयिक निधन पर कांग्रेस ने गहरा शोक व्यक्त किया गया है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कोल्हान प्रमंडल के प्रवक्ता एवं प्रदेश इंटक के प्रवक्ता जम्मी भास्कर ने कहा कि उनके निधन से झारखंड ने एक समर्पित नेता खो दिया है जिसकी भरपाई भविष्य में संभव नहीं है.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि रामदास सोरेन ने झारखंड आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई और अलग राज्य के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया. शिक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने अपनी कार्यकुशलता और दूरदर्शिता से राज्य के शिक्षा जगत में उल्लेखनीय कार्य किए. जम्मी भास्कर ने कहा कि उनके निधन से न केवल झारखंड सरकार बल्कि पूरे झारखंडवासियों को अपूरणीय क्षति हुई है. उन्होंने अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि कांग्रेस इस दुख की घड़ी में झारखंड मुक्ति मोर्चा और दिवंगत नेता के परिवार के साथ खड़ी है.











