बहरागोड़ा : बहरागोड़ा एनएच 18 के पाइपास सड़क के जर्जर हालात ने आम जनता की परेशानी बढ़ा दी है. बरसात में सड़क कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो गया है. बहरागोड़ा बस टर्मिनल से चित्रेश्वर मोड़ होते हुए पॉल पेट्रोल पंप तक का सफर राहगीरों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है. इस सड़क से गुजरने वाले ग्रामीण ए भाई, जरा देख के चलो, आगे ही नहीं पीछे भी, ऊपर ही नहीं नीचे भी…एक संगीत गुनगुनाते हुए गुजरते है और कहते हैं कि सड़क मरम्मत कार्य कर रहे संवेदक बाबू की धीमी कछुआ गति कार्य की मेहरबानी है कि जनता इस बरसात के मौसम में कीचड़ युक्त सड़क से आवागमन करने पर विवश है. (नीचे भी पढ़ें)
संवेदक की इस लापरवाही के कारण लोगों में आक्रोश व्याप्त है. लोगों का कहना है कि पाइपास सड़क से रोजाना स्कूली बच्चें और राहगीर आना जाना करते हैं सड़क पर जमें कीचड़ और गड्ढों भरी सड़क पर चलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. लोगों को जनप्रतिनिधि और पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि लोगों की परेशानियों को देखते हुए जल्द से जल्द वैकल्पिक व्यवस्था की जाएं और निर्माण कार्य को शीघ्र गति दी जाएं ताकि लोगों को समस्या से निजात मिल सके.



