जमशेदपुर : मिर्जाडीह के कोलाबनी गांव स्थित फुलो-झानो फुटबॉल मैदान में रविवार को आदिम जुमीद मार्शल मड़वा क्लब में माझी बाबा उपेंद्र हांसदा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई. बैठक में मिर्जाडीह में 5 अगस्त को राजकीय शोक के दौरान रैयतों के घर ध्वस्त किये जाने की अवैधानिक कार्रवाई के खिलाफ मिर्जाडीह बांध विस्थापित एवं रैयत सभी की एकजुटता की घोषणा करते हुए इस घटना की तीव्र निंदा एवं विरोध किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

बैठक में विशेष रूप से अलकतरा फैक्ट्री, आमदा पहाड़ से बाटालुका, हंसाडुंगरी, श्रीघुट्टू एवं पुनरागमन, कोलाबनी सड़क की स्थिति पर भी सामूहिक रूप से चर्चा की गई एवं आगामी 23 सितंबर को विशाल धरना प्रदर्शन के माध्यम से मिर्जाडीह विस्थापित एवं रैयतों की समस्या एवं मिर्जाहड़ी के आसपास के गांव में मूलभूत सुविधाओं शिक्षा सड़क एवं बिजली की समस्याओं को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन करने का निर्णय लिया गया, जिसमें हजारों लोगों को शामिल होने के लिए आह्वान किया गया. इसमें मुख्य रूप से उपस्थित थे,सभी गांव के माझी बाबा ,ग्राम प्रधान और र्कातिक सोरेन,शंभु सिंह,हरमोहन महतो,नारायण महतो, उत्तम प्रधान, प्रह्लाद गोप,बादल सोरेन,बाबूराम सोरेन ,युधिष्ठिर महतो,सुरेंद्र सोरेन,भानु सिंह ,श्याम सिंह ,विश्वनाथ हांसदा आदि उपस्थित रहे.




