जमशेदपुर: सोनारी थाना अंतर्गत विभिन्न मामलों में पुलिस प्रशासन के कड़ी मेहनत और प्रयास से मिली सफलता जनता के बीच में पुलिस पर और विश्वास बढ़ता जा रहा है. सोनारी पुलिस की सक्रियता से कई मामलों में सफलता मिली है. सोनारी पुलिस ने अवैध दारू फैक्ट्री का भंडाफोड़ ,अवैध गन फैक्ट्री, हाई टेंशन के टावर में चढ़ी महिला को सुरक्षित बचाना, चोर गिरोह का पर्दाफास करके आम जनता के बीच विश्वास को बढाने का काम किया है.(नीचे भी पढ़े)
इसलिए सोनारी शांति समिति से सदस्यों ने पुलिस का हौसला बढ़ाए रखने के लिए पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया और पूरी टीम को बधाई दी. सदस्यों ने विशेष कर डीएसपी हेडक्वार्टर 2 मनोज ठाकुर , सोनारी थाना प्रभारी कुमार सरजू आनंद व सोनारी थाना के पदाधिकारी की पूरी टीम को सम्मानित किया. इस अवसर पर सोनारी थाना शांति समिति के प्रमुख बबन शुक्ला,संतोष जैन,अभिषेक सिंह,दीपक यादव,विजय वर्धा,उमेश यादव,नवीन शुक्ला,किशोर साहू एवं महिला टीम से श्रीमती उषा यादव मौजूद थे.




