जमशेदपुर : सिंघम के नाम से प्रसिद्ध जमशेदपुर के गोलमुरी थाना प्रभारी राजन कुमार ने रविवार को अपने थाना क्षेत्र के सभी ब्यूटी पार्लरों में छापामारी की. ब्यूटी पार्लरों में चल रहे अनैतिक कार्यों पर लगाम कसने के उद्देश्य से आयोजित उक्त छापामारी में किसी ब्यूटी पार्लर में चल रहा है अनैतिक कार्य को लेकर किया गया.हालांकि छापामारी के दौरान कुछ भी नहीं मिला, लेकिन सिंघम ने लोगों को और ब्यूटी पार्लर संचालक को भी यह हिदायत दी कि अगर गलत करते पकड़े गए तो जेल भेज दिये जाएंगे. (नीचे भी पढ़ें)
हालांकि पुलिस के पहुंचने के बाद सभी ब्यूटी पार्लरों में हड़कंप मच गया. वहीं ज्यादातर महिला ब्यूटी पार्लर जहां पर पुलिस को यह सूचना मिली थी कि देह व्यापार का धंधा चल रहा है. हालांकि जिला पुलिस कप्तान के आदेश के अनुसार आज दो दर्जन से ज्यादा ब्यूटी पार्लर में छापामारी की गई.




