गालूडीह: प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में रविवार को फसल बीमा कराने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ी. दरअसल, बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि रविवार 31 अगस्त थी.अंतिम तिथि के दिन किसानों ने अपने-अपने पंचायतों में जाकर फसल बीमा के लिए ऑनलाइन आवेदन कराया. जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक देखी गयी. (नीचे भी पढ़े)
महिलाओं की उत्सुकता इसलिए भी बढ़ रही है क्योंकि हाल ही में झारखंड सरकार द्वारा लागू की गयी मईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं के खाते में क़िस्त की राशि पहुंच गयी है. गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ाखूर्शी, जोड़सा, हेंदलजुड़ी, उलदा, बाघुड़िया व अन्य पंचायतों में फसल बीमा कराने के लिए शाम तक भीड़ लगी रही. मालूम हो कि योजना का उद्देश्य किसानों को खराब मौसम से होने वाले नुकसान की भरपाई में मदद देना है.




