चाकुलिया: मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत चाकुलिया प्रखंड में स्वीकृत तीन महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों का विधिवत शिलान्यास बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती ने नारियल फोड़कर किया.
शिलान्यास किए गए कार्यों में मालकुंडी पंचायत के मालकुंडी से दुधियाशोल तक 2.800 किलोमीटर सड़क, पुन्दा से कुचियाकानाली तक सड़क और भातुकुंडा पंचायत के मेम क्लब से रघुनाथपुर तक 5.050 किलोमीटर सड़क निर्माण शामिल है. (नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक श्री मोहंती ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और लोगों को दैनिक जीवन में काफी सुविधा मिलेगी. साथ ही यह क्षेत्र के समग्र विकास को भी गति प्रदान करेगा. इस मौके पर प्रमुख धनंजय करुणामय, जिला परिषद सदस्या धरित्री महतो, प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, जगन्नाथ महतो, बलराम महतो, निर्मल महतो, राम बास्के समेत अन्य उपस्थित थे.







