• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, June 4, 2026
35 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur dc meeting : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की कृषि, उद्यान, मत्स्य, सहकारिता, बाजार समिति, भूमि संरक्षण, जेएलएलपीएस एवं पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक, खरीफ तैयारी, हाट-बाजार राजस्व, सहकारिता एवं आजीविका योजनाओं पर दिया गया विशेष बल, विभागीय योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में कृषि, उद्यान, मत्स्य, सहकारिता, बाजार समिति, भूमि संरक्षण, जेएलएलपीएस एवं पशुपालन विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. बैठक के दौरान बाजार समिति के पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि जिले के सभी हाट-बाजारों से पिछले 5 वर्षों में हुए राजस्व संग्रहण का विस्तृत डाटा अद्यतन रूप में उपलब्ध कराएं, ताकि राजस्व वृद्धि की संभावनाओं का विश्लेषण कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें. (नीचे भी पढ़े)

पशुपालन विभाग के पदाधिकारी को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के चिन्हित लाभुकों के बीच गाय, बकरी, सुकर, कुक्कुट आदि का वितरण अगले 10 दिनों में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. साथ ही वितरण से पूर्व सभी पशुधन का बीमा कराने तथा किसी भी क्षति की स्थिति में बीमा कंपनी के साथ समन्वय स्थापित कर त्वरित मुआवजा भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए भी पशुधन वितरण हेतु बरसात के पूर्व लाभुकों के चयन की प्रक्रिया पूर्ण करने तथा लाभुक अंशदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने को कहा गया. सहकारिता विभाग की समीक्षा के दौरान संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि राइस मिलरों के साथ समन्वय स्थापित कर लैम्पसों में संग्रहित धान का शीघ्र उठाव सुनिश्चित करें. साथ ही किसानों को समय पर उनका बकाया भुगतान सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया. उपायुक्त ने लैम्पसों को और अधिक सक्रिय बनाने तथा किसानों को सहकारिता से जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया. (नीचे भी पढ़े)

ADVERTISEMENT

कृषि विभाग को निर्देश दिया गया कि खरीफ फसल के मद्देनजर बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए बरसात से पूर्व किसानों के बीच समय पर बीज वितरण किया जाए. साथ ही उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता, कृषि यंत्रों के उपयोग को बढ़ावा देने, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अद्यतन उपयोग तथा कृषि विस्तार गतिविधियों को गांव स्तर तक प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए. उपायुक्त ने किसानों को मौसम आधारित खेती एवं आधुनिक तकनीकों के उपयोग के लिए प्रेरित करने को भी कहा. उद्यान विभाग की समीक्षा में निर्देश दिया गया कि फल एवं सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाया जाए. ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई जैसी सूक्ष्म सिंचाई योजनाओं को प्राथमिकता देते हुए जल संरक्षण के साथ उत्पादकता बढ़ाने पर जोर दिया गया. साथ ही नर्सरी विकास, पौध वितरण एवं बागवानी क्लस्टर के विकास में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. मत्स्य विभाग को निर्देशित किया गया कि जिले में मत्स्य उत्पादन बढ़ाने हेतु जलाशयों का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए. लाभुकों के चयन में पारदर्शिता बरतते हुए मछली बीज वितरण, तालाब निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों में तेजी लाने तथा मत्स्य पालकों को तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए. साथ ही मत्स्य सहकारी समितियों को सशक्त करने पर भी बल दिया गया. (नीचे भी पढ़े)

भूमि संरक्षण विभाग को निर्देश दिया गया कि जल संरक्षण एवं मिट्टी कटाव रोकने हेतु संचालित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए. विशेष रूप से जल संचयन संरचनाओं का निर्माण पर बल दिचा गया ताकि किसानों को इसका अधिकतम लाभ मिल सके. जेएलएलपीएस (झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी) की समीक्षा के दौरान स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार से जोड़ने, महिला समूहों की आयवृद्धि के लिए नवीन गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा बैंक लिंकेज को मजबूत करने के निर्देश दिए गए. उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण आजीविका के क्षेत्र में नवाचार अपनाते हुए अधिक से अधिक परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाए. बैठक में उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा योजनाओं की प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो तथा जमीनी स्तर पर परिणाम दिखना चाहिए. बैठक में सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

jamshedpur suicide- सोनारी के रहने वाले अधिवक्ता ने की आत्महत्या, अधिवक्ताओं में शोक की लहर
खबर

jamshedpur suicide- सोनारी के रहने वाले अधिवक्ता ने की आत्महत्या, अधिवक्ताओं में शोक की लहर

June 4, 2026
Jamshedpur shrimadbhagwat katha : साकची श्री महालक्ष्मी मंदिर में 7 से 14 जून तक होगा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, प्रतिष्ठित फर्म फतेहचंद सूरजमल परिवार के पूर्वजों की स्मृति में करा रहा है आयोजन

jamshedpur socialworker pappu sardar-समाजसेवी पप्पू सरदार ने साकची में ‘एक पेड़ मां-बहन के नाम’ थीम के साथ निःशुल्क बांटे 400 फलदार पेड़-पौधे
खबर

jamshedpur socialworker pappu sardar-समाजसेवी पप्पू सरदार ने साकची में ‘एक पेड़ मां-बहन के नाम’ थीम के साथ निःशुल्क बांटे 400 फलदार पेड़-पौधे

June 4, 2026
Next Post
Jamshedpur court : बागबेड़ा में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोपी को कोर्ट ने किया बरी, इन परिस्थितियों को देखते हुए कोर्ट ने सुनाया फैसला

Jamshedpur court : बागबेड़ा में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोपी को कोर्ट ने किया बरी, इन परिस्थितियों को देखते हुए कोर्ट ने सुनाया फैसला

Jamshedpur jivan organisation : बोर्ड रिजल्ट के बीच जीवन ने बढ़ाया भावनात्मक सहयोग का दायरा, 24 घंटे सेवा देकर बच्चों को देंगे गाइडेंस, बचायेंगे जिंदगी

Jamshedpur jivan organisation : बोर्ड रिजल्ट के बीच जीवन ने बढ़ाया भावनात्मक सहयोग का दायरा, 24 घंटे सेवा देकर बच्चों को देंगे गाइडेंस, बचायेंगे जिंदगी

tata steel adventure foundation : टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन कमेटी का पुनर्गठन, चेयरमैन बने डीबी सुंदर रामम

tata steel adventure foundation : टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन कमेटी का पुनर्गठन, चेयरमैन बने डीबी सुंदर रामम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग शुक्रवार को, कमेटी मेंबरों ने टॉप थ्री के खिलाफ खोला मोर्चा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur suicide- सोनारी के रहने वाले अधिवक्ता ने की आत्महत्या, अधिवक्ताओं में शोक की लहर

Jamshedpur shrimadbhagwat katha : साकची श्री महालक्ष्मी मंदिर में 7 से 14 जून तक होगा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, प्रतिष्ठित फर्म फतेहचंद सूरजमल परिवार के पूर्वजों की स्मृति में करा रहा है आयोजन

jamshedpur socialworker pappu sardar-समाजसेवी पप्पू सरदार ने साकची में ‘एक पेड़ मां-बहन के नाम’ थीम के साथ निःशुल्क बांटे 400 फलदार पेड़-पौधे

Jamshedpur murder case – बिरसानगर में 5 महीने बाद युवक की हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज, कोर्ट के आदेश के बाद मामला दर्ज, जांच शुरू

jamshedpur rural- हरिणा मेला में पांच दिनों तक बड़े वाहनों की रहेगी नो एंट्री, मेला परिसर में नहीं बिकेगा शराब एवं हड़िया, प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur suicide- सोनारी के रहने वाले अधिवक्ता ने की आत्महत्या, अधिवक्ताओं में शोक की लहर

Jamshedpur shrimadbhagwat katha : साकची श्री महालक्ष्मी मंदिर में 7 से 14 जून तक होगा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, प्रतिष्ठित फर्म फतेहचंद सूरजमल परिवार के पूर्वजों की स्मृति में करा रहा है आयोजन

jamshedpur socialworker pappu sardar-समाजसेवी पप्पू सरदार ने साकची में ‘एक पेड़ मां-बहन के नाम’ थीम के साथ निःशुल्क बांटे 400 फलदार पेड़-पौधे

Jamshedpur murder case – बिरसानगर में 5 महीने बाद युवक की हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज, कोर्ट के आदेश के बाद मामला दर्ज, जांच शुरू

jamshedpur rural- हरिणा मेला में पांच दिनों तक बड़े वाहनों की रहेगी नो एंट्री, मेला परिसर में नहीं बिकेगा शराब एवं हड़िया, प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Jamshedpur FIR in murder case – बिष्टुपुर मोनिका हांसदा हत्या मामले में पुलिस ने दर्ज की नामजद प्राथमिकी,  आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News