जमशेदपुर : जुगसलाई एमई स्कूल रोड स्थित डेजी गार्डेन में बच्चों के लिए आयोजित समर कैंप का आज दूसरा दिन था. दूसरे दिन, शुक्रवार को जुंबा डांस के साथ समर कैंप के कार्यक्रमों की शुरुआत हुई. (नीचे भी पढ़ें)

जुंबा डांस में स्कूल के बच्चों ने डांस के दौरान खूब मस्ती की. डांस के पश्चात बच्चों ने इनर्जी ड्रिंक का आनंद लिया, जिसके बाद बच्चों के लिए विविध खेलों का आयोजन हुआ. (नीचे भी पढ़ें)
समर कैंप में शिरकत करनेवाले बच्चों ने खेल आयोजन में बैलेंसिंग गेम विद कॉपी एवं टार्गेट एक्टिविटी सहित अन्य खेलों में हिस्सा लिया. (नीचे भी पढ़ें)
विविध खेलों का आनंद लेने के बाद बच्चों ने मौसमी फलों के साथ स्नैक्स के स्वाद चखे. इसमें बच्चों ने मीठे केक का आनंद लिया. इसके साथ ही कैंप के आज के कार्यक्रमों का समापन हुआ. (नीचे भी पढ़ें)
आज के आयोजन को सफल बनाने में प्राचार्या श्वेता शर्मा के साथ अन्य शिक्षिकाओं में शशिकला सिंह, शिक्षा अग्निहोत्री एवं मधु सेठ तथा सहायिकाओं, रेखा देवी एवं सुशांति देवी ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.







