
जमशेदपुर: आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में बाल वाटिका कक्षा के नन्हे बच्चों द्वारा बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मातृपितृ दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में बच्चों ने सर्वप्रथम माता पिता के चरणों में पुष्प अर्पित कर नमन किया. तत्पश्चात गीत, नृत्य एवं रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से माता-पिता के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को व्यक्त किया. (नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर अभिभावकों ने भी बच्चों के साथ विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में भाग लिया. माताओं ने योगा किया साथ ही बच्चों ने रैंप वॉक भी किया. विद्यालय परिवार ने सभी अभिभावकों का स्वागत करते हुए उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत भावुक एवं आनंदमय रहा.







