जमशेदपुर : जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में शैक्षिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत 20 मई से लेकर 22 मई तक चलने वाले तीन दिवसीय समर कैंप का शुक्रवार को समापन हो गया. आज के दिन भी बच्चों ने पूरे जोश और जुनून के साथ सभी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने-अपने अभिनय कौशल और खेल भावना को प्रदर्शित करते हुए उनका भरपूर आनंद उठाया. हमेशा की तरह आज के दिन भी कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए शिव स्तुति से हुई. (नीचे भी पढ़ें)

तत्पश्चात जहां एक ओर नन्हे बच्चों ने ड्रॉप द बॉल इन द माउथ ऑफ़ टेडी, अनफोल्ड द पेपर विथ पार्टनर गेम में बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया तो वहीं दूसरी ओर कुछ बच्चों ने होल्ड द ग्लास विद द बैलून एंड पुट इन द बास्केट, म्यूजिकल चेयर, होल्ड द बैलून विथ ग्लास आदि खेल गतिविधियों में अपनी-अपनी प्रतिभाओं को तो प्रदर्शित किया ही, साथ ही अपने मनमोहक नृत्य तथा क्ले और ओरिगेमी पेपर से सुंदर-सुंदर आकृतियां बनाकर सभी का मन मोह लिया. बड़े बच्चों के तो क्या ही कहने कैरेक्टर्स डे के माध्यम से उन्होंने अपने -अपने पसंदीदा पत्रों का अभिनय कर अपनी उत्कृष्ट अभिनय कौशल का परिचय दिया और यह साबित किया कि बच्चे बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं. (नीचे भी पढ़ें)

बस उन्हें एक मौका मिलना चाहिए. वे अपने अथक परिश्रम और उत्तम रणनीति से हर गतिविधि में चार चांद लगा देते हैं, जिसका ज्वलंत उदाहरण उन्होंने कैरेक्टर्स डे में प्रस्तुत किया. जिसमें शौर्य पांडे ने मिस्टर कैरेक्टर तथा स्नेहा कुमारी ने मिस कैरेक्टर का खिताब हासिल किया. इसके अतिरिक्त आयुष घोष ने बेस्ट एक्टर, मानस्विनी ने बेस्ट एक्ट्रेस, सिमरन सरदार ने बेस्ट डांसर, दीपिका ने बेस्ट डायलॉग, अमृत कुशवाहा और दीपाली ने बेस्ट कॉस्ट्यूम, कुमार अभय और ऋषिका ने बेस्ट रैंप वॉक, सौम्या ने बेस्ट डायलॉग तथा प्रिया ने बेस्ट एफर्ट का खिताब हासिल किया. कार्यक्रम के अंत में सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. पुरस्कार के रूप में मेडल और सैशे पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी और गर्व देखते ही बनता था. इस प्रकार यह पूरा कार्यक्रम हर्ष भरे माहौल में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.







