जमंशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के रोड नं 3 गुरुद्वारा बस्ती स्थित एक बंद मकान में लाखों रूपये की चोरी हुई है. अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घर में रखे जेवरात और नकदी पर हाथ साफ किया है. यह मकान एडर्वड अथैड (73) की है, जो अपने परिवार के साथ 15 मई से बंगलौर गये हुए थे. उनके घर पर उनका छोटा भाई कृष्टोफर अथैड था, जो 16 मई को परिवार के साथ ओडिशा गया था. तब से लेकर घर बंद था. 20 मई को उन्हें कामवाली बाई ने सूचना दी कि उनके घर के मुख्य गेट पर लगा ताला गयाब है. तभी उन्होंने पड़ोसी को इसकी सूचना दी. पड़ोसी ने जब घर में जाकर देखा तो अंदर के सभी दरवाजे खुले थे. वे 21 को बेंगलुरु से जमशेदपुर लौटे तो देखा का घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है. (नीचे भी पढ़ें)
घर में तीन अलमारीयों का लौंकर भी टूटा है. अलमारी में रखे 40 हजार नकद और सोना-चांदी के आभूषण भी गायब है. सोने-चांदी की कीमत करीब 88 लाख रूपये के करीब होगी. उन्होंने थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. वहीं क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में नाराजगी है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है. पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है.







