जमशेदपुर : अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा, जमशेदपुर-झारखण्ड का चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया गया. समाज के विकास, एकता एवं संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आने वाले तीन वर्षों (2026 से 2029) के लिए नई केंद्रीय एवं महिला कमेटी की घोषणा की गयी. समाज के सभी उम्मीदवार निर्विरोध रूप से चुनकर आए हैं. (नीचे भी पढ़े)
सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समाज की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी है. इस कमेटी में अध्यक्ष ज्वाला सिंह लोधी, कार्यकारिणी अध्यक्ष भुवनेश्वर राय लोधी, महासचिव कमल प्रसाद लोधी, उपाध्यक्ष हृदयनंद वर्मा, जय शिव कुमार लोधी, कोषाध्यक्ष सुरेश वर्मा, अवध राम लोधी, संगठन सचिव परमेश्वर सिंह लोधी बनाया गया. वहीं, महिला कमेटी की घोषणा की गयी. (नीचे भी पढ़े)
इसमें अध्यक्ष संगीता वर्मा, उपाध्यक्ष लक्ष्मी लोधी, कोषाध्यक्ष मेघा लोधी बनाये गये. समाज की ओर से सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की गयी. 31 मई को आयोजित जमशेदपुर के सोनारी सीपी क्लब में मिलन समारोह आयोजित किया गया है.







