जमशेदपुर : जमशेदपुर से पटमदा जाने वाले मार्ग पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रेलर एक घर में जा घुसा. मिली जानकारी के मुताबिक जमशेदपुर से पटमदा जाने वाली सड़क पर काली मंदिर के सामने एक तेज रफ्तार ट्रेलर मोड़ पर टर्निंग के दौरान अनियंत्रित होकर पोल को तोड़ते हुए सीधे एक घर में जा घुसा. हादसे के वक्त घर में दो महिलाएं सो रही थीं. इस जोरदार टक्कर में घर लगभग ध्वस्त हो गया और एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई एवं मलबे में बुरी तरह फंस गई जिसे स्थानीय लोगों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका. (नीचे भी पढ़ें)

घायल महिला को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं दूसरी महिला सुरक्षित बताई जा रही है. घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है. हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया. यह घटना एक बार फिर बताती है कि तेज रफ्तार और लापरवाही किस तरह कुछ ही मिनटों में किसी की जिंदगी बदल सकती है.







