पोटका : पोटका प्रखंड में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी से लोगो का जीना बेहाल कर दिया है. सुबह से ही पारा सर चढ़कर बोल रहा है दिन के 11 बजे के बाद सड़को पर सन्नाटा पसर जा रहा है . शनिवार को भीषण गर्मी के कारण लू लगने से पोडाडीहा पंचायत के मटियाल निवासी 30 वर्षीय युवक मोहन सरदार की मौत हो गई . मिली जानकारी अनुसार मोहन अपने घर से हल्दीपोखर के साप्ताहिक हाट गया था लौटने के दौरान लागुरासाई गांव के समीप तबीयत बिगड़ने से पेड़ के नीचे सो गया, जहां उसकी मौत हो गई . (नीचे भी पढ़े)

सूचना मिलने पर कोवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं शव को पोस्टमार्टम हेतु एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेज दिया .इधर भीषण गर्मी के कारण अस्पतालों में भी मरीजो की संख्या में काफी इजाफा हुआ है .पोटका के प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रजनी महाकुड़ ने लोगो से गर्मी से बचने एवं बिना वजह घरों से नही निकलने की अपील करते हुए गर्मी से बचने के लिए जरूरी एहतियात बरतने की अपील की है .







