चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के नया बाजार स्थित कलकत्ता पिंजरापोल सोसाइटी द्वारा संचालित गौशाला परिसर में विगत कुछ दिनों से पांच हाथियों का दल शरण लिए हुए है. गौशाला परिसर में हाथियों के आने से कर्मी काफी भयभीत हैं. गौशाला कर्मियों ने बताया कि हाथियों का दल गौशाला परिसर में लगें सब्जी और आम के फसल को खाकर और पैरों तलें रोंदकर बर्बाद कर रहे हैं. (नीचे भी पढ़े)
कहा की इस वर्ष आम का उत्पादन बेहतर हुआ था परंतु हाथियों के झुंड ने भारी मात्रा में आम के फल को खाकर और तोड़कर भारी नुकसान पहुंचाया है. कहा की इस वर्ष अबतक हाथियों के कारण गौशाला को 2-3 लाख रुपए का नुकसान पहुंचा है. कहा की हर वर्ष हाथियों का दल गौशाला पहुंचकर फसल समेत अन्य सामग्रियों को तोड़कर नुकसान पहुंचा रहे हैं.








