जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के निक्को पार्क के वाटर पार्क में एक पुलिस वाले की बेटी के साथ बदसलूकी करने की कोशिश की गयी. जहां विरोध करने पर चार की ग्रुप में आये लड़कों ने उस पर पैर से वार किया, जिससे उसके गले पर अंदरुनी चोट आई है. घटना की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छेड़खानी कर रहे युवकों को थाना ले गयी. घटना बुधवार दोपहर करीब 3 बजे की है. जहां स्लाइडर में स्लाइड करने के दौरान युवती से छेड़खानी करने की कोशिश की गयी. (नीचे भी पढ़ें)
इस मामले में आरोपी भाटिया बस्ती के रहने वाले कुणाल गोराई, मोहित रंधावा सहित अन्य को बनाया गया है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.







