• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, October 20, 2026
22 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand cabinet meeting : झारखंड कैबिनेट की बैठक में 39 प्रस्तावों को मंजूरी, सरकारी कर्मियों का डीए बढ़ा, हर जिले में बनेगा अबुआ दवाखाना, जानें क्या क्या हुआ फैसले में, देखिये – video

jharkhand cabinet meeting : झारखंड कैबिनेट की बैठक में 39 प्रस्तावों को मंजूरी, सरकारी कर्मियों का डीए बढ़ा, हर जिले में बनेगा अबुआ दवाखाना, जानें क्या क्या हुआ फैसले में, देखिये – video
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड कैबिनेट की बैठक बुधवार को हुई. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई इस कैबिनेट बैठक में 39 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी. सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (डीए) में बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गयी. अबुआ दवाखाना खोलने को भी मंजूरी दी गयी. बहुचिकत्सा प्रणाली के लिए अबुआ दवाखाना को मंजूरी, राज्य कर्मियों के महंगाई भत्ते में 5 फीसदी की बढ़ोतरी, राज्य के पेंशन धारियों के महंगाई भत्ते में भी वृद्धि, अभियंता सुशील कुमार की सेवा बहाल करने के प्रस्ताव को मंजूरी, झारखंड भवन और न्यू झारखंड भवन के कमरों के शुल्क में बढ़ोतरी, झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत चीफ जस्टिस ओर जस्टिस को मिलने वाली सुविधाओं में बढ़ोतरी, लोकभवन राज्यपाल सचिवालय के पुनर्गठन के प्रस्ताव को मंजूरी, अब राज्यपाल सचिवालय में होंगे 193 कर्मी, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अनुदान की राशि के लिए 30 करोड़ की मंजूरी, पेट्रोल-डीजल और मदिरा के खुदरा विक्रेता को क्वार्टली रिटर्न से बाहर किया गया. इसके अलावा इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के संचालन को मंजूरी दी गयी.(नीचे भी पढ़े)

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में 27 मई 2026 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय :
★ उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अन्तर्गत यथावश्यक डेवलपमेंट, मेंटेनेंस, होस्टिंग व विभिन्न वेब पोर्टल का इंप्लीमेंटेशन कार्य हेतु झारखण्ड वित्त नियमावली के नियम-235 को शिथिल करते हुए, नियम-245 के अधीन मनोनयन के आधार पर भारत सरकार के उपक्रम मेसर्स सीएससी इ-गवर्नेंस इंडिया लिमिटेड के चयन की स्वीकृति दी गई.
★ अमिताभ कुमार गुप्ता, सेवानिवृत न्यायाधीश, झारखण्ड उच्च न्यायालय, रांची को लोकायुक्त, झारखण्ड के पद पर नियुक्त किये जाने के उपरान्त घटनोत्तर स्वीकृति प्रदान की गई.
★ जैविक खेती के प्रमाणीकरण की योजनान्तर्गत तीन चरणों यथा प्रथम चरण वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2028-29, द्वितीय चरण 2027-28 से 2029-30 तथा तृतीय चरण वित्तीय वर्ष 2028-29 से 2030-31 तक क्रमशः 35000 हेक्टेयर, 35000 हेक्टेयर तथा 35000 हेक्टेयर, अर्थात 1.05 लाख हेक्टेयर हेतु कुल 37012.50 लाख रुपये (तीन अरब सत्तर करोड़ बारह लाख पचास हजार) मात्र की लागत पर योजना की स्वीकृति एवं वित्तीय वर्ष 2026-27 (प्रथम चरण प्रथम वर्ष) के लिए कुल राशि 4287.50 लाख रुपये (बयालीस करोड़ सतासी लाख पचास हजार) मात्र की विमुक्ति की स्वीकृति दी गई.
★ स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 के तहत निषिद्ध मादक पदार्थों के अवैध उत्पादन, अवैध व्यापार, तस्करी, पेडलिंग आदि की सूचना देने तथा प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रोत्साहित करने हेतु पुरस्कार नीति का गठन की स्वीकृति दी गई.
★ कामदा नंदन कुसम कुंवर सिंकू तकनीकी सलाहकार, रूपांकण अंचल आदित्यपुर, जमशेदपुर को स्वतंत्र चालू प्रभार के तहत् कार्यपालक अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता के पद पर कार्यरत अवधि के वेतन का अन्तर राशि के भुगतान की स्वीकृति दी गई.
★ दुमका हवाई अड्डा, दुमका से रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत नियमित उड़ान सेवा प्रारंभ करने के निमित हवाई अड्डा पर कॉस्ट रिकवरी बेसिस पर एविएशन मेट्रोलॉजिकल सर्विसेज उपलब्ध कराने हेतु भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, भारत सरकार के साथ एकरारनामा के प्रस्ताव तथा प्रारूप पर मंत्रिपरिषद की स्वीकृति दी गई.
★ राज्य के वृद्ध व गंभीर रूप से अस्वस्थ अथवा स्थायी रूप से दिव्यांग कलाकारों के लिए मासिक निवृत्तिका योजना की स्वीकृति दी गई.
★ खूंटी जिला अंतर्गत अंचल-कर्रा, मौजा-काटमकुकू एवं कुलहुटू, विभिन्न मौजा संख्या, विभिन्न खाता संख्या, विभिन्न प्लॉट संख्या, कुल रकबा 11.635 एकड़, विभिन्न किस्म की गैरमजरूआ खास एवं आम खाते की भूमि कुल देय राशि 17,81,58,938 रुपये (सत्रह करोड़ इक्यासी लाख अंठावन हजार नौ सौ अड़तीस) रुपये मात्र की अदायगी पर दक्षिण पूर्व रेलवे को लोधमा पिस्का लिंक रेल लाईन निर्माण परियोजना हेतु सःशुल्क स्थायी भू-हस्तांतरण करने की स्वीकृति दी गई.
★ भारत के नियंत्रक-महालेखापरीक्षक 31 मार्च 2024 को समाप्त हुए अवधि के लिए प्रतिवेदन, झारखण्ड सरकार, वर्ष 2026 की प्रतिवेदन संख्या-1 (अनुपालन लेखापरीक्षा-राजस्व) को झारखण्ड विधान सभा के पटल पर आगामी सत्र में उपस्थापन की स्वीकृति दी गई.
★ ऑथेंटिकेशन यूजर एजेंसी एवं इ-केवाइसी यूजर एजेंसी अर्थात सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेस विभाग, झारखण्ड सरकार तथा भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआइडी), भारत सरकार के मध्य किये गए एयूए व केयूए एकरारनामा के क्रम मे आधार ऑथेंटिकेशन व ऑफलइन वेरिफिकेशन रेगुलेशन, 2021 के विनियम 9 के उप-विनियम (3A) के तहत पूरक एकरारनामा की स्वीकृति दी गई.
★ राज्य के लिए बहु-चिकित्सा प्रणाली (एलोपैथी, आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी एवं सिद्धा) आधारित एकीकृत औषधि केन्द्रों “अबुआ दवाखाना” की स्थापना एवं संचालन की स्वीकृति दी गई.
★ राज्य सरकार के पेंशनधारियों व पारिवारिक पेंशनभोगियों को अपुनरीक्षित वेतनमान (छठा केन्द्रीय वेतनमान) में 1 जनवरी 2026 के प्रभाव से महँगाई राहत की दरों में अभिवृद्धि की स्वीकृति दी गई.
★ राज्य सरकार के कर्मियों को अपुनरीक्षित वेतनमान (छठा केन्द्रीय वेतनमान) में 1 जनवरी 2026 के प्रभाव से महंगाई भत्ता (डीए) की दरों में अभिवृद्धि की स्वीकृति दी गई.
★ राज्य सरकार के कर्मियों को अपुनरीक्षित वेतनमान (पंचम वेतनमान) में 1 जनवरी 2026 के प्रभाव से महंगाई भत्ता (डीए) की दरों में अभिवृद्धि की स्वीकृति दी गई.
★ राज्य सरकार के कर्मियों को 1 जनवरी 2016 से प्रभावी पुनरीक्षित वेतनमान (सातवें केन्द्रीय वेतनमान) में दिनांक 01 जनवरी, 2026 के प्रभाव से महँगाई भत्ता की दरों में अभिवृद्धि की स्वीकृति दी गई.
★ राज्य सरकार के 1 जनवरी 2016 से पुनरीक्षित व प्रभावी राज्य सरकार के पेंशन / पारिवारिक पेंशनभोगियों को 01 जनवरी, 2026 के प्रभाव से महँगाई राहत की दरों में अभिवृद्धि की स्वीकृति दी गई.
★ सुशील कुमार, सहायक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमण्डल, लोहरदगा सम्प्रति सेवा से बर्खास्त को झारखण्ड उच्च न्यायालय द्वारा में पारित न्यायादेश के अनुपालन में सेवा में पुनर्बहाल करने की स्वीकृति दी गई.
★ झारखण्ड भवन, वसंत विहार, नई दिल्ली एवं न्यू झारखण्ड भवन, बंगला साहिब रोड, नई दिल्ली के कमरों के आवासन शुल्क में पुनरीक्षिण की स्वीकृति दी गई.
★ शिव रामजी मिश्रा बनाम झारखण्ड राज्य सरकार एवं अन्य मामले में झारखण्ड उच्च न्यायालय द्वारा 3 अक्तूबर 2023 को पारित न्याय निर्णय के आलोक में यूजीसी के पत्र की कंडिका 05 में निहित प्रावधान /अनुशंसा के आलोक में वेतनमान 5500-9000 में 8300 रू0 प्रक्रम पर पहुँच चुके या प्रदर्शक के वेतनमान में 16 वर्ष की सेवा पूरी कर लेने पर, जो भी बाद में हो, के शर्त को पूरा करते हैं, को व्याख्याता के वेतनमान रू0 8000-13500 के व्यक्तिगत वेतन की स्वीकृति दी गई.
★ झारखण्ड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत मुख्य न्यायाधीश एवं न्यायाधीश को प्रदान की जा रही अनुसेवक भत्ता एवं अनुसचिवीय सहायता की राशि में अभिवृद्धि तथा अन्य सुविधाओं की स्वीकृति दी गई.
★ अनिल कुमार सिन्हा, तत्कालीन प्रबंध निदेशक, गुमला-सिमडेगा केन्द्रीय सहकारी बैंक लि०, गुमला-सम्प्रति-सेवानिवृत्त संयुक्त निबंधक, सहयोग समितियाँ, संथाल परगना प्रमण्डल, दुमका के विरुद्ध निर्गत दण्डादेश विभागीय अधिसूचना संख्या-1620 दिनांक-19.06.2012 को निरस्त करने तथा श्री सिन्हा को दिये गये दण्ड “सेवा से बर्खास्तगी” को परिवर्तित कर विभागीय कार्यवाही को पेंशन नियमावली के नियम-43 (ख) के तहत सम्परिवर्तित करते हुए “उनके पेंशन से पचास प्रतिशत (50%) की राशि की स्थाई रुप से कटौती” का दण्ड अधिरोपित किये जाने की स्वीकृति दी गई.
★ राज्य के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के जूनियर रेजिडेंट (एकेडमिक एवं नॉन एकेडमिक), ईन्टर्नस की वृत्तिका पुनरीक्षण एवं झारखण्ड चिकित्सा शिक्षा सेवा (नियुक्ति, प्रोन्नति एवं सेवाशत्त) (संशोधन) नियमावली, 2026 गठन की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई.
★ लोक भवन व राज्यपाल सचिवालय झारखंड, रांची के पुनर्गठन की स्वीकृति दी गई.
★ विद्या कुमारी, सहायक शिक्षिका, राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, देवघर एवं श्रीमती मालती दास, सहायक शिक्षिका, राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, दुमका की नियुक्ति की वैधता के संबंध में अन्य समरूप मामलों के सदृश सी.बी.आई. के जाँच प्रतिवेदन में अवैध/अनियमित नियुक्ति घोषित शिक्षकों के विरुद्ध की गई विभागीय कार्रवाई के फलाफल के विरुद्ध दायर याचिकाओं में माननीय उच्चतम् / उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेशों के प्रसंग में उन्हें सेवा में पुनर्स्थापित कर / मानते हुए परिणामी लाभ एवं पेंशनादि की स्वीकृति के निर्णय की स्वीकृति दी गई.
★ वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य योजनान्तर्गत मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत उद्यमी पशुपालकों को प्रोत्साहित करने के लिए व्यवसायिक बकरा बकरी पालन योजना के लिए कुल अनुमानित अनुदान की राशि रू० 30,00,00,000/- (तीस करोड़ रूपये) के नई योजना के संचालन की स्वीकृति दी गई.
★ झारखण्ड मूल्य वर्द्धित कर अधिनियम, 2005 की धारा 29 (1) द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए झारखण्ड मूल्य वर्द्धित कर अधिनियम, 2005 की धारा 9(3) के साथ पठित अनुसूची 2 पार्ट इ के अन्तर्गत सूचीबद्ध माल यथा पेट्रोल, डीजल एवं मदिरा के खुदरा बिक्रेताओं, जिनके द्वारा राज्य के अंदर ही क्रय-बिक्रय किया जाता है एवं राज्य के अंदर से क्रय के क्रम में ‘कर’ (वैट) का भुगतान पूर्व में ही प्राप्त हो जाता है, को झारखण्ड मूल्य वर्द्धित कर नियमावली, 2006 के नियम 14 (1) एवं नियम 14 (3) के प्रावधानुसार कमशः त्रैमासिक विवरणी (क्वार्टरली रिटर्न) फार्म वैट 200 एवं मासिक विवरण फार्म वैट 213 दाखिल करने से मुक्त किए जाने पर स्वीकृति दी गई.
★ कंटेम्प्ट केस धर्मेन्द्र कुमार सिंह एवं अन्य बनाम झारखण्ड उच्च न्यायालय एवं अन्य में दिनांक-17.11.2025 को माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित न्यायादेश के अनुपालन में जिला न्यायाधीश स्तर के 05 छाया पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई.
★ पंचम राज्य वित्त आयोग द्वारा समर्पित प्रथम प्रतिवेदन में कृत अनुशंसाओं को लागू करने से संबंधित वित्त विभागीय संकल्प संख्या-2519 दिनांक 16.10.2025 की कंडिका-2 के क्रम में त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं को वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के प्रतिनिधायण के कुल राशि 1167.35 करोड़ के क्रम में वित्तीय वर्ष 2025-26 में तृतीय अनुपूरक में प्राप्त 658.02 करोड़ रूपये में से कुल पारित 197.218 करोड़ रूपये के विपत्रों को वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्राप्त प्राप्त कुल निधि 216.00 करोड़ में जोड़ते हुए तृतीय तृतीय अनुपूरक में प्राप्त 658.02 करोड़ में शेष अंतर राशि कुल 2,44,80,20,000 रूपये झारखण्ड आकस्मिकता निधि से अग्रिम की निकासी की स्वीकृति दी गई.
★ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखण्ड के अन्तर्गत राज्य यक्ष्मा कार्यालय द्वारा लेबोरेटरी मैटेरियल काटरिज को वित्त नियमावली के नियम 235 के प्रावधान को शिथिल करते हुए नियम 245 के तहत् मनोनयन के आधार पर मेसर्स सेफेड इंडिया हरियाणा से क्रय करने की योजना पर घटनोतर स्वीकृति दी गई.
★ झारखंड इंटीग्रेटेड माइंस व मिनरल मैनेजमेंट सिस्टम योजना की घटनोत्तर प्रशासनिक स्वीकृति दी गई.
★ भारतीय मुद्रांक अधिनियम, 1899 की धारा 9 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अधिनियम की धारा-3 के परन्तुक-(1) में वर्णित प्रावधान के आलोक में लोकहित में झारखण्ड सरकार द्वारा पुनर्वास/पुर्नस्थापन नीति के तहत विस्थापितों को आवंटित भू-भाग अथवा नागरिकों द्वारा सार्वजनिक उपयोग हेतु दान की गई भूमि के लिखत (दस्तावेज) पर मुद्रांक एवं निबंधन शुल्क से विमुक्ति की स्वीकृति दी गई.
★ केन्द्र प्रायोजित योजना “”पीएम सेतू उन्नत आइटीआइ के माध्यम से प्रधानमंत्री कौशल और रोज़गार परिवर्तन” का घटक I – औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आइटीआइ) का उन्नयन के संचालन की स्वीकृति दी गई.
★ गिरिडीह जिलान्तर्गत बगोदर-सरिया अनुमंडल में गठित अनुमंडलीय न्यायालय की स्थापना में अधीनस्थ कर्मचारियों / पदाधिकारियों के 20 (बीस) पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई.
★ पश्चिमी सिंहभूम जिलान्तर्गत चक्रधरपुर अनुमंडल में गठित अनुमंडलीय न्यायालय की स्थापना में अधीनस्थ कर्मचारियों /पदाधिकारियों के 41 (इकतालीस) पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई.
★ झारखण्ड राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन (संशोधन) विधेयक, 2026 के अनुमोदन की स्वीकृति दी गई.
★ कोर्ट के पारित न्यायादेश में पारित न्यायादेश के अनुपालन में मंगरा उरांव, दैनिक वेतनभोगी की सशर्त सेवा नियमितीकरण करने की स्वीकृति दी गई.
★ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा-15 के अन्तर्गत अधिसूचित झारखंड सैंड अमेंटमेंट माइनिंग रुल्स 2026 पर घटनोत्तर स्वीकृति दी गई.
★ केन्द्र प्रायोजित योजना एवं केन्द्रीय सेक्टर योजना के अन्तर्गत पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन स्कीम योजना को झारखण्ड राज्य में संचालित किये जाने के निमित्त अवधि विस्तार की स्वीकृति दी गई.
★ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यकाल का विस्तार एवं एमओयू जारी रखने की स्वीकृति दी गई.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Howrah tata steel express stone pelting : हावड़ा टाटा एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, एक यात्री घायल
खबर

Howrah tata steel express stone pelting : हावड़ा टाटा एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, एक यात्री घायल

October 19, 2026
Jamshedpur murder : कदमा में भाई ने की नाबालिग भाई की हत्या, चाकू से हमला कर ली जान
खबर

Jamshedpur murder : कदमा में भाई ने की नाबालिग भाई की हत्या, चाकू से हमला कर ली जान

October 19, 2026
Jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर श्रीश्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी के पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़, महाअष्टमी के महाभोग पर जुटे आम औऱ खास
खबर

Jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर श्रीश्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी के पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़, महाअष्टमी के महाभोग पर जुटे आम औऱ खास

October 19, 2026
Next Post
jamshedpur dc inspection : जमशेदपुर के उपायुक्त ने मोहरदा स्थित पीएम आवास योजना शहरी निर्माण स्थल का किया निरीक्षण, पेयजल, बिजली, सड़क, नाली, स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

jamshedpur dc inspection : जमशेदपुर के उपायुक्त ने मोहरदा स्थित पीएम आवास योजना शहरी निर्माण स्थल का किया निरीक्षण, पेयजल, बिजली, सड़क, नाली, स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

Tata motors block closure : टाटा मोटर्स में 29, 30 मई व एक जून को कर्मचारी लेंगे कंपेन्सेटरी आफ, 2 से 4 जून तक होगा ब्लॉक क्लोजर, सात दिनों बाद खुलेगी कंपनी

Tata motors block closure : टाटा मोटर्स में 29, 30 मई व एक जून को कर्मचारी लेंगे कंपेन्सेटरी आफ, 2 से 4 जून तक होगा ब्लॉक क्लोजर, सात दिनों बाद खुलेगी कंपनी

Tata steel chief wellness officer speaks : टाटा स्टील के चीफ वेलनेस ऑफिसर मुकेश अग्रवाल ने बताया कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य का कैसे रख सकते है ख्याल, भावनात्मक कल्याण की संस्कृति का निर्माण जरूरी

Tata steel chief wellness officer speaks : टाटा स्टील के चीफ वेलनेस ऑफिसर मुकेश अग्रवाल ने बताया कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य का कैसे रख सकते है ख्याल, भावनात्मक कल्याण की संस्कृति का निर्माण जरूरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural – चाकुलिया के शिल्पी महल क्लब की ओर से निर्मित पूजा पंडाल का नैना महंती ने किया उद्घाटन

Jamshedpur vehicle owners protest – भुइयांडीह से वाहनों का वायर चोरी होने से लोगों में आक्रोश, वाहन मालिकों ने गोलमुरी से सीतारामडेरा बस स्टैंड गोलचक्कर तक सड़क किया जाम, देखिए – video

Horoscope Know Your Day Saturday 17th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 17 अक्टूबर 2026

jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर जी टाउन दुर्गा पूजा पंडाल का टाटा स्टील के वीपी डीबी सुंदर रामम ने किया उदघाटन, टाटा वर्कर्स यूनियन के सहयोग से संचालित होती है पूजा

Chandil unknown deadbody found : चांडिल में अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural – चाकुलिया के शिल्पी महल क्लब की ओर से निर्मित पूजा पंडाल का नैना महंती ने किया उद्घाटन

Jamshedpur vehicle owners protest – भुइयांडीह से वाहनों का वायर चोरी होने से लोगों में आक्रोश, वाहन मालिकों ने गोलमुरी से सीतारामडेरा बस स्टैंड गोलचक्कर तक सड़क किया जाम, देखिए – video

jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर जी टाउन दुर्गा पूजा पंडाल का टाटा स्टील के वीपी डीबी सुंदर रामम ने किया उदघाटन, टाटा वर्कर्स यूनियन के सहयोग से संचालित होती है पूजा

Chandil unknown deadbody found : चांडिल में अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

jamshedpur bjp leader kale : झारखंड भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कई पूजा पंडालों का किया उदघाटन, लगाये मां दुर्गा के जयकारे

jamshedpur new unique hotel : जमशेदपुर में ‘इत्यादि / Etcetera’ का शुभारंभ, बना खानपान का नया ठिकाना

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News