जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट के वेहिकल फैक्ट्री लाइन 3 से अखिलेश कुमार सिंह लंबी अवधि के पश्चात सेवानिवृत हुए. इस अवसर पर यूनियन , प्रबंधन और सहकर्मियों ने सामूहिक रूप से विदाई किया. इस अवसर पर यूनियन के आरआर दुबे, मनोज कुमार सिंह, जुगनू वर्मा, भोला सिंह, प्रबंधन की ओर से उप महाप्रबंधक कुमार गौरव, मनजीत कुमार, मलय चक्रवर्ती, शैलेश दधीचि, संजीव ओझा, तथा विजय पांडे, शशि भूषण तिवारी, संतोष पॉल, विजय कुमार संजय घोष आदि मुख्य रूप से मौजूद थे. (नीचे भी पढ़ें)
सभी वक्ताओं ने अखिलेश जी के व्यवहार की सराहना की. इस दौरान सेवानिवृत होने वाले अखिलेश सिह भी भावुक हो गये.







