जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई विधानसभा के जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत हलुदबनी पाड़ाटोला इलाके में बिजली की समस्या के समाधान के लिए जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी के निर्देश पर 100 केवी (100 KVA) का नए ट्रांसफार्मर लगवाया गया. इसका उद्घाटन फीता काटकर विधायक मंगल कालिंदी द्वारा किया गया. स्थानीय लोगों ने 100 केवीए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग विधायक से किया था. इसके बाद उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को नया ट्रांसफार्मर लगवाने का निर्देश दिया था. (नीचे भी पढ़ें)
विधायक ने कहा कि हेमंत सरकार का उद्देश्य है कि ग्रामीणों को बेहतर बिजली की सेवा मिले. स्थानीय लोगों ने विधायक का आभार प्रकट किया..मौके पर माझी बाबा, ग्राम प्रधान, प्रखंड अध्यक्ष पलटन मूर्मू, जीतराय मुर्मू, खुदीराम मुर्मू एवं सैंकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए.







