जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों और अधिकारियों पर सोशल मीडिया को लेकर नकेल कसा गया है. इसको लेकर सोशल मीडिया गाइडलाइन कंपनी की ओर से जारी किया गया है. इसको लेकर कर्मचारियों को यह याद दिलाया गया है कि सोशल मीडिया का संचालन और उसका इस्तेमाल भी टाटा कोड ऑफ कंडक्ट (टाटा आचार संहिता) के अधीन आता है. इसका इस्तेमाल अपने ज्ञानवर्धन, सही सूचना को ग्रहण करने और देने में किया जाये तो किसी तरह का कोई आपत्ति नहीं है. यह भी बताया गया है कि कंपनी का हरेक कर्मचारी टाटा स्टील का ब्रांड कस्टोडियन है. इस कारण इसको लेकर और सतर्क रहने की जरूरत है ताकि कंपनी की छवि को सोशल मीडिया के माध्यम से नुकसान नहीं पहुंचे. कर्मचारियों को सलाह दी गयी है कि वे लोग सोशल मीडिया पर पारदर्शी, परिपक्व और जिम्मेदारी भरा व्यवहार करें. (नीचे भी पढ़ें)
वाटसएप या किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सूचना का आदान प्रदान तब करें, जब वे लोग खुद इसको कंफर्म हो जाये कि सूचना कही है. सूचना का फैक्ट चेक करने के बाद ही किसी सूचना को प्रसारित करने की सलाह दी गयी है. यहभी कहा गया है कि अगर कोई कर्मचारी सोशल मीडिया पर कोई बात लिखता है या शेयर करता है तो उसके लिए वह खुद जिम्मेदार होगा और जिम्मेदारी तय भी की जायेगी. कंपनी के किसी भी गुप्त सूचना को सोशल मीडिया पर नहीं डालने को कहा गया है. कर्मचारियों को कहा गया है कि वे लोग अपने सहकर्मी, क्लाइंट, एजेंसी, बिजनेस पार्टनर, सप्लायर समेत अन्य की सूचना या तस्वीर बिना उनकी रजामंदी के नहीं शेयर करें ताकि हर व्यक्ति का प्राइवेसी का सम्मान हो सके. यह भी सलाह दी गयी है कि अगर कोई गलती हो गयी है तो उसको स्वीकार करें, पोस्ट को हटाये, लिखा हुआ को हटाये और गलती को मानकर आगे का कदम बढ़ाये ताकि सही चीजें लोगों को मालूम चल सके.







