जादूगोड़ा: जमशेदपुर की जादूगोड़ा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. धोखाधड़ी के मामले में जादूगोड़ा पुलिस ने जाका उल्लाह खान को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर शुक्रवार को घाटशिला जेल भेजा दिया. इस सिलसिले में उसके खिलाफ जादूगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. (नीचे भी पढ़ें)
फरार वारंटी महाराष्ट्र के अमरवती जिला का रहने वाला है. उस पर धोखाधड़ी कर ट्रेलर वाहन को ले जाने के आरोप में विधिवत प्राथमिक दर्ज की गई थी. फिलहाल आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर जादूगोड़ा लाया गया है. जहां प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया.







