जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के गणगौर मिष्ठान की फैक्ट्री में शुक्रवार दोपहर आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इस दौरान लाखों का नुकसान का आंकलन लगाया जा रहा है. वहीं आग कैसे लगी इसकी जानकारी अब तक स्पष्ट नहीं पाई है. प्राप्त जानकारी अनुसार अचानक गणगौर मिष्ठान की फैक्ट्री से धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद कुछ देर में ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. आग लगने की सूचना फैलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. (नीचे भी पढ़ें)
घटना की जानकारी तुरंत दमकल विभाग को दी गयी. मौके पर दमकल विभाग आग पर काबू पाने के प्रयास में लगी है.







