जमशेदपुर : 37 झारखंड बटालियन एनसीसी की ओर से जमशेदपुर एनआइटी कैंप में आयोजित दस दिवसीय सम्मिलित वार्षिक शिविर-3 शुक्रवार को संपन्न हो गया. समापन समारोह में एनसीसी के टैडेटों ने शानदार सास्कृति नृत्य प्रस्तुत किये. इसमें संथाली, साउथ इंडियन नृत्य, देश भक्ति नृत्य, पंजाबी, राजस्थानी, नागपुरी, गुजराती, शगुन , हिपहॉप, व मार्श आर्ट पर आधिरित नृत्य शामिल है. (नीचे भी पढ़े)

मार्शल आर्ट पर आधारित नृत्य को सर्वश्रेष्ठ नृत्य ग्रुप का अवॉर्ड भी दिया गया. समापन समारोह में विभिन्न कैडेटों को उनके अलग-अलग शैली में उत्कृष्ट प्रदर्शन लिए पुरस्कृत भी किया गया. कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में एनआइटी के निदेशक प्रो डॉ गौतम सूत्रधार मौजूद थे. इस दस दिवसीय शिविर में 546 कैडेटों को मैप रीडिंग, साइबर सुरक्षा, सीपीआर की जानकारी के अलावा अनुशासन, सैन्य जीवन व शस्त्र चलाने के गुर सिखाये गये. कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विनय आहुजा ने धन्यवाद ज्ञापन किया. उन्होंने जिला सिविल सर्जन कार्यालय व एनआइटी को धन्यवाद कहा. मौके पर डिप्टी कमांडेंट कर्नल प्रेम चंद झा व अन्य लोग मौजूद रहे.







