जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के उपायुक्त निर्देशानुसार अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु जिला खनन कार्यालय द्वारा अवैध खनन ,परिवहन एवं भंडारण के रोकथाम हेतु बहरागोडा अंचल के विभिन्न स्थलों एवं बालू घाटों यथा बर्निपाल, गुहियापाल, बनकटा इत्यादि बालू घाटों में गहन छापेमारी अभियान चलाया गया. (नीचे भी पढ़ें )

इसी क्रम में विभिन्न वर्णित स्थलों में बिना वैध परिवहन चालान के अवैध रूप से बालू परिवहन कर रहे 06 हाईवा वाहनों डब्ल्यूबी 49 6373, डब्ल्यूबी 29 सी 3096, डब्ल्यूबी 29 सी 2172, डब्ल्यूबी 33 एफ 0705, डब्ल्यूबी 33इ 0547 एवं डब्ल्यूबी 33सी 7993 को जब्त किया गया. तत्पश्चात सभी वाहनो को विधिवत् जब्त करते हुए बारसोल थाना प्रभारी को सुपुर्द कर दिया गया. अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्रवाई की जाएगी.







