जमशेदपुर: बहरागोड़ा के मांगरोसोल निवासी टिपसू हेब्रम (28) की सांप डंसने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना चार दिन पहले की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, टिपसू हेब्रम अपने घर में साफ-सफाई कर रहे थे. इसी दौरान झाड़ियों में छिपे एक सांप पर अनजाने में उनका पैर पड़ गया, जिससे सांप ने डंस लिया. घटना के तुरंत बाद परिजनों और ग्रामीणों ने बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बारीपदा अस्पताल रेफर कर दिया. (नीचे भी पढे)
परिजनों के अनुसार, बारीपदा अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी स्थिति में सुधार हो रहा था, लेकिन गुरुवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ी. चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है.







