रांची : झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्र ने पार्टी के प्रदेश मीडिया, सोशल मीडिया और प्रवक्ताओं की नई सूची जारी की है. इसके तहत प्रदेश मीडिया प्रभारी 6 लोग बनाये गये है जबकि प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी चार लोग होंगे. इसके अलावा 19 प्रदेश प्रवक्ता बनाये गये है. इसमें जमशेदपुर से अभय सिंह को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है. जारी सूची के मुताबिक, योगेंद्र प्रताप सिंह मीडिया प्रभारी होंगे जबकि अजय राय, सतीश सिन्हा, तारिक इमरान, नीरज सिंह, सूरजनाथ शाहदेव प्रदेश मीडिया देखेंगे. (नीचे भी पढ़े)
वहीं, प्रदेश सोशल मीडिया केसंयोजक राहुल अवस्थी बनाये गये है. सह संयोजक रजनीश कुमार पांडेय, राहुल साहदेव, प्रिया करमाली होंगे. झारखंड के भाजपा नेता प्रतुल साहदेव को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है जबकि अन्य प्रवक्ता में प्रदीप सिन्हा, अजय शाह, रमाकांत महतो, अभय सिंह, अमित मंडल, अविनेश कुमार, संदीप वर्मा, रविनाथ किशोर, रणधीर सिंह, दीनदयाल वर्णवाल, दिनेश विलियम मरांडी, आरती कुजूर, राफिया नाज, अशोक बड़ाईक, केके गुप्ता, मृत्युंजय शर्मा, प्रकाश सिंह और शोभा यादव शामिल है.







